ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 जूस (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

ये 5 जूस देंगे आपको ताज़गी भरी खूबसूरत ग्लोइंग स्किन, तुरंत करें अपनी डाइट में शामिल और देखिए कमाल!

अगर आप अपनी त्वचा को गर्मियों में भी चमकदार और हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो इन जूस को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

सीमा कुमारी

हम अपने स्किन पर निखार लाने के लिए क्या कुछ नहीं करते है। महंगे प्रोडक्ट से लेकर घरेलू नुस्खे तक सब कुछ अप्लाई करते है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, त्वचा में निखार लाने के लिए डाइट और देखभाल दोनों जरूरी है। हम त्वचा की देखभाल तो कर लेते हैं, लेकिन डाइट पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। जबकि त्वचा में निखार लाने के लिए शरीर अंदर से साफ होना जरूरी है।

अगर आप अपनी डाइट में इन 5 तरह के जूस को शामिल करते है, तो इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है। आइए जानते है इन जूस के बारे में।

ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 जूस :

गाजर का जूस

ग्लोइंग स्किन के लिए आप अपने डाइट में गाजर का जूस शामिल कर सकते है। गाजर विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। बता दें, ये पोषक तत्व त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते है। रोजाना एक गिलास गाजर का जूस पीने से आपकी त्वचा में प्राकृतिक चमक आएगी। अगर आप अपनी त्वचा को गर्मियों में भी चमकदार और हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो इन जूस को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

 पालक का जूस

ग्लोइंग स्किन के लिए आप अपने डाइट में पालक का जूस भी शामिल कर सकते है। आपको बता दें, पालक का जूस आयरन और विटामिन का बढ़िया खजाना माना जाता है। पालक, हरे पत्तेदार सब्जियों में सबसे पौष्टिक मानी जाती है। यह आयरन, विटामिन ए, सी और के से भरपूर है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने और उसे प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाने में मदद करते है।

खीरा और पुदीना का जूस

गर्मियों में बाजारों में खीरा और पुदीना आसानी से मिल जाते हैं। ये दोनों ही गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने में असरदार हैं। खीरा और पुदीना का जूस त्वचा के लिए भी लाभकारी हो सकता है। खीरा त्वचा को हाइड्रेट करता है और ठंडक पहुंचाता है। पुदीना त्वचा से जुड़ी सूजन और जलन को कम करने में मदद करता है। गर्मी में रोजाना खीरा और पुदीना का जूस पी सकते हैं।

टमाटर का जूस

गर्मियों में ग्लोइंग स्किन के लिए आप अपने डाइट में टमाटर का जूस भी शामिल कर सकते है। टमाटर लाइकोपीन का एक बढ़िया स्रोत है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। रोजाना टमाटर का जूस पीने से आपकी त्वचा में प्राकृतिक चमक और निखार आता है।

चुकंदर का जूस

आपको बता दें, चुकंदर न केवल आपके रक्त को शुद्ध करता है, बल्कि यह आपकी त्वचा के लिए भी चमत्कार कर सकता है। इसमें विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं और त्वचा को डिटॉक्सिफाई करते है। रोजाना चुकंदर का जूस पीने से पिगमेंटेशन कम होता है और त्वचा में चमक आती है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा