इमली पन्ना (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

Imli Panna For Summer : खतरनाक गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाएगा इमली पन्ना, जानिए बनाने का तरीका

Imli Panna For Summer: गर्मियों की तेज धूप और लू से बचने के लिए इमली पन्ना एक बेहतरीन पेय है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद शरीर को तुरंत ठंडक देता है और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है।

सीमा कुमारी

Summer Drink For Heat Stroke: नौतपा की शुरुआत के साथ देशभर में गर्मी और हीटवेव का प्रकोप बढ़ गया हैं। भीषण गर्मी और लू के इस मौसम में शरीर को सुरक्षित रखने के लिए राजस्थान का मशहूर इमली पना पीना बड़ा फायदेमन्द साबित हो सकता हैं। इमली पन्ना एक देसी ड्रिंक है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।

  • तापमान संतुलित रखने वाला पेय

आयुर्वेद में इमली पन्ना को शरीर का तापमान संतुलित रखने वाला पेय बताया गया है। इसमें इस्तेमाल होने वाले प्राकृतिक तत्व शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते और पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाए रखते हैं। खट्टी इमली, गुड़, पुदीना और मसालों से तैयार यह पेय शरीर को तुरंत ठंडक देता है और लू से बचाने में मदद करता है। राजस्थान में वर्षों से गर्मियों के मौसम में इमली का पन्ना बनाया जाता रहा है।

  • शरीर को ठंडक पहुंचता

विशेषज्ञों के अनुसार, इमली में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं। वहीं, काला नमक और भुना जीरा पाचन को दुरुस्त रखते हैं। पुदीना शरीर को ताजगी देता है और गुड़ ऊर्जा बढ़ाने का काम करता है। यही वजह है कि भीषण गर्मी में यह पारंपरिक ड्रिंक लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

इमली का पन्ना बनाने का तरीका

इमली का पन्ना बनाना भी बेहद आसान है। इसे तैयार करने के लिए दो बड़े चम्मच इमली को गर्म पानी में कुछ देर भिगोया जाता है ताकि वह नरम हो जाए। इसके बाद इमली को मसलकर उसका रस निकाल लिया जाता है। फिर इसमें गुड़ या मिश्री, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और थोड़ा काली मिर्च पाउडर मिलाया जाता है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें ठंडा पानी और बर्फ डाली जाती है। ऊपर से ताजी पुदीने की पत्तियां डालकर इसे परोसा जाता है।

गर्मियों में लगातार पसीना निकलने से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी होने लगती है। ऐसे में इमली का पन्ना शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यह न केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि थकान और कमजोरी को भी दूर करता है।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें