मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो ज़रूर खाएं सौंफ ब्लड प्रेशर पर कंट्रोल करने के साथ-साथ कई और लाजवाब फ़ायदे भी हैं  
हेल्थ

मुंह की बदबू से हैं परेशान तो ज़रूर खाएं सौंफ, ब्लड प्रेशर पर कंट्रोल करने के साथ-साथ कई और लाजवाब फ़ायदे भी हैं

औषधीय गुणों से भरपूर सौंफ भारतीय घरों की रसोई में उपयोग होने वाले मसालों में से एक है, जिसका इस्तेमाल खाने के स्वाद बढ़ाने के साथ माउथ फ्रेशनर के लिए किया जाता है। सौंफ में भरपूर मात्रा में फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम पाया जाता है। जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाती है।

सीमा कुमारी

Fennel Seeds Benefits 2024: भारतीय घरों की रसोई में उपयोग होने वाले मसालों में सौंफ एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल खाने के स्वाद बढ़ाने के साथ माउथ फ्रेशनर के लिए किया जाता है, इस बारे में तो आप जानते ही होंगे।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने के बाद सौंफ खाने के और भी कई फायदे होते हैं। खाना खाने के बाद एक मुट्ठी सौंफ खाने से न केवल आपके मुंह से खाने की गंध दूर होगी, बल्कि आपकी सेहत को भी कई लाभ मिल सकते हैं। आइए बिना देर किए जानें सौंफ खाने से सेहत को क्या फायदे हो सकते हैं।

आंखों के लिए बेहद फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सौंफ में विटामिन- A पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। सौंफ खाने से आंखें स्वस्थ रहती हैं और मोतियाबिंद जैसी आंखों की बीमारी से बचाव भी होता है। ऐसे में सौंफ का सेवन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

मुंह की बदबू से निजात

कई लोगों में मुंह से बदबू आने की शिकायत रहती है। अगर आप भी ऐसी समस्या से परेशान हैं, तो आप सौंफ का दिन में 3-4 बार सेवन करें। इससे मुंह की बदबू से छुटकारा मिल सकता है।

पाचन के लिए फायदेमंद

आपको बता दें, खाने के बाद थोड़ी-सी सौंफ खाने से खाना आसानी से पच जाता है। इसे खाने से कई एंजाइम्स रिलीज होते हैं, जो पाचन क्रिया को तेज बनाते हैं। इसलिए खाने से बाद इसे खाने से ब्लोटिंग, अपच, गैस और कब्ज जैसी परेशानियां नहीं होती। इसलिए कई रेस्तंरा और होटलों में भी खाने के बाद सौंफ सर्व की जाती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करता

एक्सपर्ट्स की मानें तो, सौंफ के रोजाना सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को बेहतर बनाने का काम करते है। यही कारण है कि, सौंफ खाने से शरीर कई बीमारियों और इंफेक्शन से बच सकता है।

सूजन कम होती है

सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में होने वाली सूजन को कम करते हैं। ये आर्थराइटिस जैसी बीमारी के लक्षणों को कम करने में खासकर मददगार होता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

सौंफ में पोटेशियम पाया जाता है, जो आर्टरीज को रिलैक्स करने में मदद करते हैं। इसलिए इसे खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब