फ्रिज में रखे आटे से होने वाले नुकसान (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

फ्रिज में रखे आटे की रोटी है कितना खतरनाक, जानिए किन बीमारियों से करना पड़ सकता है सामना

अक्सर हम आटा गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं ताकि बाद में इस्तेमाल कर सकें। लेकिन,आपको बता दें, फ्रिज में रखे आटे की रोटी खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

सीमा कुमारी

Health Tips : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतना बिजी हो गए है कि उनके पास आराम से बैठकर खाना खाने तक का भी समय नहीं है। इस कारण लोग एक टाइम में ज्यादा आटा गूंथ कर फ्रीज में रख देते है। लेकिन, आपको बता दें, कई दिनों तक फ्रिज में रखे हुए आटे का इस्तेमाल करना आपके सेहत के लिए नुकासनदेह हो सकता है। ऐसे में आइए जानते है इसके सेवन से होने वाले नुकासनदेह के बारे में।

फ्रिज में रखे आटे से होने वाले नुकसान :

केमिकल बनना

एक्सपर्ट्स के अनुसार, फ्रिज में रखे आटे में हानिकारक केमिकल बनने लगते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। इसलिए, आटा गूंथने के बाद उसे 6-7 घंटे से ज्यादा फ्रिज में न रखें।

पाचन खराब कर सकता है

आपको बता दें, फ्रिज में रखा आटा, आपके पाचन तंत्र को भी खराब कर सकता है। ये पेट का मेटाबोलिक रेट के साथ फूड इंफेक्शन का कारण बन सकता है जो कि आंतों में गुड बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा, ये आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुँचता है जो कि दस्त और पेट में इंफेक्शन पैदा कर सकता है।

न्यूट्रिशन की कमी

फ्रिज में गुंथा हुआ आटा रखने से उसमें न्यूट्रिशन की कमी हो सकती है। पोषक तत्वों की कमी फ्रिज में रखने से आटे में मौजूद विटामिन और मिनरल्स खराब हो सकते हैं जिससे आटे का पोषक मूल्य कम हो जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आपको आटा फ्रिज में रखना ही है, तो उसे 6-7 घंटे से ज्यादा समय तक ना रखें। आटे में कई प्रकार के रसायन पाए जाते हैं। आटे को लंबे समय तक फ्रिज में रखने से ये रसायन स्वास्थ्य के लिए नुकसादायक हो सकते हैं।

इसके अलावा, फ्रिज की हानिकारक किरणें और गैसें आटे में समा जाती हैं, जो आटे के स्वाद और सेहत दोनों के लिए सही नहीं होतीं हैं।

फंगल इंफेक्शन का कारण बन सकता है

आपको बता दें, फ्रिज में रखा आटा, फर्मेंटेड हो सकता है यानी इसमें खमीर पैदा हो सकता है, जो कि फंगल इंफेक्शन का कारण बनता है। इससे आपके शरीर में एक प्रकार की एलर्जी हो सकती है जो कि लंबे समय तक किसी समस्या का कारण बन सकता है। जैसे मतली और बार-बार होने वाली उल्टी आदि।

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन