बच्चों को हीट स्ट्रोक का खतरा (Source. Pinterest) 
हेल्थ

Heat Safety For Kids: खतरनाक गर्मी में बच्चों को हीट स्ट्रोक से कैसे बचाएं? यहां जानिए कुछ असरदार उपाय

Heat Safety For Kids: तेज गर्मी में बच्चों को हीट स्ट्रोक से बचाना बेहद जरूरी है। सही देखभाल, पर्याप्त पानी और कुछ आसान उपाय अपनाकर बच्चों को लू और गर्मी के असर से सुरक्षित रखा जा सकता है।

सीमा कुमारी

Summer Heat Safety For Kids: पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी और लू की भयानक चपेट में है। मई के इस महीने में हालात ऐसे हो गए हैं कि मानो आसमान से धूप नहीं, बल्कि आग बरस रही हो। खबरों के मुतबिक, कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। यही नहीं, बताया जा रहा है कि, 25 मई से 2 जून तक नौतपा भी शुरू हो जाएगा यानी पृथ्वी और भी तपेगी।

इस बीच भारत सरकार एडवाइजरी जारी कर लगातार लोगों से लगातार सतर्क रहने और लापरवाही न बरतने की सलाह दे रहा है। इस बीच एक्सपर्ट्स ने बताया कि भीषण गर्मी में बच्चों को हीट स्ट्रोक का सबसे ज्यादा खतरा रहता है।

बच्चों को हीट स्ट्रोक का सबसे ज्यादा खतरा

नेशनल हेल्थ मिशन ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि नवजात शिशु, छोटे बच्चे हीट स्ट्रोक के प्रति सबसे ज्यादा संवेदनशील होते हैं। तेज गर्मी में उनको लेकर की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है। गर्मी के मौसम में छोटे बच्चों का शरीर जल्दी गर्म हो जाता है और वे पसीना भी कम निकाल पाते हैं, जिससे उनके शरीर का तापमान तेजी से बढ़ सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि, सही देखभाल और सावधानी से गर्मी के इस मौसम में भी बच्चों को सुरक्षित रखा जा सकता है। लापरवाही बच्चे की सेहत को खतरे में डाल सकती है। ऐसे में गर्मी से संबंधित किसी भी समस्या पर तुरंत चिकित्सकीय मदद लें।

बच्चों को हीट स्ट्रोक से बचाने के क्या है उपाय ?

हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए यहां कुछ प्रमुख और प्रभावी उपाय दिए गए हैं:

  • भरपूर पानी पिलाएं: बच्चों को थोड़ी-थोड़ी देर में पानी, नींबू पानी, नारियल पानी, या ओआरएस (ORS) का घोल देते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) न हो।
  • हल्के और ढीले कपड़े:बच्चों को सूती हल्के रंग के और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनाएं ताकि हवा आसानी से पास हो सके।
  • धूप से बचाव: यदि घर से बाहर जाना ज़रूरी हो, तो सिर पर टोपी लगाएं, आंखों पर धूप का चश्मा पहनाएं और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
  • आउटडोर गतिविधियों में सावधानी: दोपहर के समय बच्चों को बाहर खेलने न दें। खेल-कूद की गतिविधियां सुबह या शाम के ठंडे समय में ही रखें।
  • खान-पान: बच्चों को भारी भोजन देने के बजाय ताज़ा फल जैसे तरबूज़, खरबूजा, खीरा और हल्का खाना दें।
  • गाड़ी में न छोड़ें: बच्चों को कभी भी बंद या पार्क की हुई कार में अकेला न छोड़ें, क्योंकि वहां का तापमान तेज़ी से बढ़ सकता है।

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट