हार्ट हेल्थ फोटो.सोशल मीडिया
हेल्थ

Healthy Heart: दिल को स्वस्थ रखने के लिए कार्डियोलॉजिस्ट की 5 आदतें, जिन्हें कभी न करें नजरअंदाज

Healthy Heart Tips: बदलती जीवनशैली में द्ल की सेहत का ध्यान रखना अति आवश्यक है। ऐसे में कार्डियोलॉजिस्ट की बताई इन 5 आदतों को अपनाकर दिल की सेहत का ख्याल रखा जा सकता है।

रीता राय सागर

Healthy Heart Tips: दिल की सेहत को लेकर छोटी-छोटी लापरवाही लंबे समय में बड़े जोखिम का खतरा बन सकता है। कार्डियोलॉजिस्ट कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताते है कि जिन्हें वह खुद भी फॉलो करते हैं, ताकि हार्ट हेल्थ को स्वस्थ रखा जा सके।

स्मोकिंग और वेपिंग से दूरी

हार्ट हेल्थ

स्मोकिंग या वेपिंग से बचना चाहिए। कई बार कम उम्र की कई महिलाओं में हार्ट अटैक के मामलों में स्मोकिंग को एक अहम खतरा माना गया है। तंबाकू का सेवन रक्त वाहिकाओं और हृदय की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

सीने में दर्द को नजरअंदाज न करें

हार्ट हेल्थ

सीने में दर्द को केवल गैस या एसिडिटी समझकर टालना सही नहीं है। कुछ लोगों में हार्ट अटैक का जोखिम स्क्रीनिंग के दौरान कम दिखाई दे सकता है। इसलिए अचानक या असामान्य सीने के दर्द को गंभीरता से लेना जरूरी है।

प्रोसेस्ड मीट का ज्यादा सेवन नहीं

हार्ट हेल्थ

बेकन, हॉट डॉग और अन्य प्रोसेस्ड मीट को नियमित रूप से खाने से बचना चाहिए। प्रोसेस्ड और सैचुरेटेड फैट वाले खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

परिवार में हार्ट डिजीज की हिस्ट्री को नजरअंदाज न करें

हार्ट हेल्थ

अगर परिवार में कम उम्र में हार्ट डिजीज, हार्ट अटैक या अन्य हृदय संबंधी समस्या का इतिहास रहा है, तो उसे डॉक्टर को बताना जरूरी है। पारिवारिक इतिहास कुछ लोगों में हृदय रोग के जोखिम का संकेत दे सकता है। जिन लोगों में जेनेटिक हिस्ट्री होती है, उन्हें समय-समय पर जांच करवाती रहनी चाहिए।

नींद से समझौता नहीं

हार्ट हेल्थ

अच्छी नींद हार्ट हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है। पर्याप्त और नियमित नींद शरीर को रिकवर करने में मदद करती है, जबकि लगातार कम नींद ब्लड प्रेशर और अन्य स्वास्थ्य जोखिमों को बढ़ावा देती है।

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा