पाइनएप्पल के फायदे( फोटो.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

Pineapple Benefits: विटामिन C से भरपूर अनानास के हैं कई जबरदस्त लाभ, जानें इसके 5 बड़े फायदे

Pineapple Benefits: पाइनएप्पल कई लोगों का पसंदीदा फल है। इसका स्वाद अन्य फलों की तुलना में अलग होता है। आइए, जानते है अनानास खाने के फायदे।

रीता राय सागर

Pineapple Eating Benefits: अनानास का खट्टा-मीठा स्वाद आइसक्रीम से लेकर काफी सारे डेजर्ट में हम सभी काफी पसंद करते हैं। यह फल केवल स्वाद और महक की वजह से ही नहीं पसंद किया जाता, बल्कि ये काफी हेल्दी फ्रूट भी माना जाता है।

अनानास में विटामिन सी के साथ-साथ विटामिन बी6, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन राइबोफ्लेविन, कॉपर, पोटैशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा यह समर सुपरफूड विटामिन ए, विटामिन के, फॉस्फोरस, कैल्शियम और जिंक का भंडार है।

एसिडिटी में अनानास के फायदे (Pineapple Benefit In Acidity)

अनानास एसिडिटी की परेशानी से निजात दिलाने में सहायक है। पके हुए अनानास के 10 मिलीग्राम रस में भुनी हुई हींग, सेंधा नमक और अदरक का रस मिलाकर रोज सुबह और शाम पीने से एसिडिटी की समस्या से आराम मिलता है।

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बेहतर है अनानास (Pineapple For Immunity)

अध्ययन से पता चलता है कि अनानास में विटामिन-सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। विटामिन-सी हमारे इम्युन सिस्टम को बढ़ावा देने वाले पोषक तत्वों में से एक है। डॉक्टर्स भी लोगों को नियमित रूप से आहार में विटामिन-सी को शामिल करने की सलाह देते हैं। एक कप अनानास में 78.9 मिलीग्राम विटामिन सी होता है, जो आपकी विटामिन सी की डेली डज को पूरा कर सकता है। इम्युनिटी को बेहतर बनाने के लिए अनानास को आहार में शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है।

अनानास जूस (फोटो.सोशल मीडिया)

कैंसर से बचाता है

स्मोकिंग और तंबाकू शरीर में फ्री रेडिकल्स पैदा करते हैं। पाइनएप्पल में मौजूद फ्लेवेनाइड्स और फेनोलिक एसिड में ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो सेल्स को फ्री रेडिकल्स डैमेज से बचाते हैं और इससे कैंसर का खतरा कम होता है। फ्री-रेडिकल्स कैंसर कोशिकाओं को बढ़ावा दे सकते हैं। अनानास में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो पेट के कैंसर के जोखिम को कम करने में आपके लिए काफी सहायक हो सकता है।

आर्थराइटिस में भी फायदेमंद

अनानास में ब्रोमेलैन नामक यौगिक पाया जाता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ऐसे में अनानास का सेवन शरीर और जोड़ों के सूजन को कम करने में काफी मददगार हो सकता है। जिन लोगों को आर्थराइटिस की समस्या होती है उन्हें अनानास का जूस पीने से लाभ मिल सकता है।

पाइनएप्पल (फोटो.सोशल मीडिया)

वेटलॉस में कारगर (Pineapple For Weight loss)

अनानास को आहार में शामिल करना, वजन को नियंत्रित बनाए रखने में काफी मददगार हो सकता है। जिन लोगों का वजन अधिक है और वह वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे लोगों के लिए अनानास का सेवन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। अप्रैल 2018 में खाद्य विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अनानास का रस शरीर में फैट को इकट्ठा होने से रोकता है, ऐसे में यह वजन को नियंत्रित बनाए रखने में सहायक है।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान