उबला सिंघाड़ा खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

उबला सिंघाड़ा खाने से सेहत पर क्या असर होता है, जानिए सर्दियों में इसके फायदे

उपवास में जहां पर सिंघाड़े को खाया जाता है वहीं पर सर्दियों में इसे उबालकर खाया जाता है। अगर आप सिंघाड़ा उबालकर खाते हैं तो सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

दीपिका पाल

Water Chestnut Benefits: सर्दियों में खानपान में जहां पर बदलाव देखने के लिए मिलता है वहीं पर मार्केट में आपने एक अलग तरह का फल देखा होगा जिसे सिंघाड़ा है। यह फल अक्सर पानी में पनपता है लेकिन सर्दियों में इसका सेवन करने से आपको कई तरह के हेल्दी फायदे मिलते है। इन फायदों को जानकर आप हैरान रह जाएंगे। उपवास में जहां पर सिंघाड़े को खाया जाता है वहीं पर सर्दियों में इसे उबालकर खाया जाता है। अगर आप सिंघाड़ा उबालकर खाते हैं तो सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

भरपूर पोषक तत्वों वाला फल

सर्दियों के सीजन में खाया जाने वाला फल सिंघाड़ा सेहत के लिए बेहद खास है। वहीं पर इस फल में विटामिन-सी, मैंगनीज, प्रोटीन, थायमाइन, और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन सभी तत्वों के शरीर में मिल जाने से किसी प्रकार की बीमारी छूं नहीं पाती है। हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें- 

जानिए सिंघाड़ा उबालकर खाने के फायदे

यहां पर सर्दियों के मौसम में आप सिंघाड़ा खाते है तो आपको कई तरह के फायदे यहां पर मिलते है जो इस प्रकार है..

1- सिंघाड़ा खाने से बालों की सेहत अच्छी होती है इसमें शामिल लॉरिक एसिड बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा त्वचा के लिए भी सिंघाड़ा बेहतर होता है।

2- सिंघाड़ा खाने से आपके पाचन में सुधार होता है। अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे है तो आपके लिए सिंघाड़ा बेहतर डाइट है यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। आंतों के लिए सिंघाड़े का आटा बेहतर होता है।

3- सर्दियों के मौसम में आप सिंघाड़े का सेवन करते हैं तो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इस फल में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है जो शरीर के सभी फ्री रेडिकल्स को कम करने का काम करते है। एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण फायदेमंद होते है।

4-सर्दियों में खासतौर कुछ लोग पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते, जिससे उनके शरीर में पानी की कमी हो सकती है. उबला सिंघाड़ा खाने से शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है।

इस वजह से आपको सिंघाड़े का सेवन उबालकर खाना चाहिए। इस तरह के फायदों के लिए सिंघाड़ा, सर्दियों में बेस्ट होता है।

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता