सूपर फूड्स और सही डाइट बच्चों की बढ़ती हाइट के लिए जरूरी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
हेल्थ

बच्चों की छोटी हाइट की समस्या को इन सुपर फूड्स की मदद से करें दूर..डाइट में फॉलो करें ये रूल्स...

Short Height Problems In Child: आजकल बच्चों में हाइट का कम होना आम बात है। बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान का असर उनकी हाइट और हेल्थ दोनों पर पड़ रहा है। डाइट में सूपर फूड्स शामिल कर इससे बचा जा सकता है।

गीतांजली शर्मा

Common Height Problem In Child: आज कल बच्‍चों में एक सामान्य सी परेशानी देखी जा सकती है। उनकी छोटी हाइट, लंबाई में कम रह जाना। बच्चों की इन समस्या का सबसे ज्यादा असर उनके मां-बाप पर पड़ता है। लेकिन यह भी एक बड़ा सच है कि अगर उनकी खान-पान पर सही से ध्यान दिया जाए, एक उचित डाइट फॉलो करवाई जाए तो वक्त रहते बच्चे तेजी से लंबे होते चले जाते हैं। और उन्हें किसी भी तरह की कोई भी शारीरिक समस्या छू भी नहीं सकती।

बच्‍चों की डाइट में पोषक तत्‍वों की कमी उनकी लंबाई के कम होने पर असर डालती है। कई पेरेंट्स इसके लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। लेकिन कई बार वंशानुगत कारणों से भी बच्‍चों की लंबाई कम रह जाती है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों और टीनेजर्स की बदलती डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानें ऐसे सुपर फूड्स के बारे में जो बच्चों की लंबाई बढ़ाने में मददगार होते हैं-

1.लंबाई बढ़ाने में दूध का अहम रोल

बच्‍चों की लंबाई बढ़ाने में दूध हमेशा से लाभकारी रहा है। क्योंकि दूध में विटामिन डी, कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। बच्‍चे को रोजाना दूध पिलाकर उसकी हड्डियों को मजबूती दें साथ ही यह दूध उनकी लंबाई बढ़ाने में अहम भूमिका स्वत: ही निभाता रहेगा। बच्चों में दूध के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप अलग-अलग तरह के फ्लेवर डाल सकते हो, जिससे वो बिना किसी बहाने के दूध आसानी से पी सकें।

2. हड्डियों की मजबूती के साथ-साथ बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें अंडा

अंडे से बच्चों की हाइट बढ़ती है। उनकी लंबाई पर अंडो के भोजन में इस्तेमाल का सीधा असर पड़ता है। यह न स‍िर्फ सेहत के ल‍िए फायदेमंद होते हैं, बल्‍क‍ि ये बच्‍चों की हाइट को बहुत तेजी से बढ़ा सकते हैं।

अंडों में हाई क्वालिटी प्रोटीन, विटामिन-बी12 और विटामिन-डी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये मसल्स ग्रोथ और हड्डियों को मजबूत बनाने में सबसे ज्यादा असरदार होते हैं।

3. ड्राईफ्रूट्स कैल्शियम से भरपूर, हाइट बढ़ाने में मददगार

बच्चों की हाइट बढ़ाने में ड्राईफ्रूट्स का अहम रोल है। बादाम, अखरोट, अलसी जैसे बीजों को बच्‍चों को खिलाना चाहिए। क्योंकि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक और कैल्शियम होता है जो स्वाभाविक रूप से बच्चों की हाइट बढ़ाने में मददगार है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब