मेमोरी पावर टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

बच्चों की मेमोरी पावर बढ़ाने के लिए उनकी डाइट में शामिल करें ये चीजें, याददाश्त हो जाएगी मजबूत

यह बात तो हर कोई जानता है कि स्वस्थ शरीर के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। बच्चों की याददाश्त तेज करने के लिए आप उनकी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर ये फूड्स शामिल कर सकते हैं।

सीमा कुमारी

Diet for kids : हर पैरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ाई से लेकर खेल कूद, डांस, सिंगिंग सब चीजों में अव्वल रहे। जैसा कि आप जानते हैं कि बच्चों के लिए शारीरिक विकास जितना जरूरी है, उतना ही मानसिक विकास भी जरूरी है। जिसके लिए उनका खान-पान भी सही रखना बहुत ही जरूरी हैं। ऐसे में आपको उसकी डेली डाइट में ब्रेन फूड को शामिल करना चाहिए।

क्योंकि, ये फूड बच्चे के मस्तिष्क के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, ब्रेन फंक्शनिंग, मेमोरी और कंसन्ट्रेशन में सुधार कर सकते हैं। वैसे तो बच्चे के बढ़ते शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। लेकिन, ये 4 सुपरफ़ूड बच्चों को सबसे अधिक लाभ पहुंचाने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में -

अपने बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें :

हरी सब्जियां

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, अपने बच्चों की डाइट में हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें। क्योंकि हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में आयरन और फोलेट पाई जाती है। जो बच्चे की ब्रेन हेल्थ के लिए बेस्ट है। यह उनकी मेमोरी को शार्प करती है। इसके अलावा, आप बच्चे की डाइट में अंडे को भी शामिल कर सकते हैं। क्योंकि, इसमें प्रोटीन, विटामिन-बी6 और बी12 होते हैं, जो बच्चे का दिमाग तेज करने में मदद करते हैं।

दूध और पनीर

आप बच्चों की डाइट में डेयरी प्रोडक्ट जरूर शामिल करें। क्योंकि इनमें प्रोटीन, विटामिन-A और K जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो बच्चे की ब्रेन हेल्थ को इंप्रूव करने में मदद कर सकते हैं।

रोजाना एक गिलास दूध बच्चे को जरूर पीने के लिए दें। इससे न सिर्फ बच्चे का दिमाग तेज होगा बल्कि ओरल और बोन हेल्थ भी अच्छी बनी रहेगी। पनीर से बनी डिशेज भी आप बच्चों को खिला सकते हैं।

फल खिलाएं

आप अपने बच्चों की डाइट में फल जरूर शामिल करें। बता दें, संतरे, अमरूद, कीवी, केले, और ब्लूबेरिज में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स, जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बच्चे की ब्रेन हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है।

मछली खिलाएं

आप अपने बच्चों की डाइट में मछली भी शामिल कर सकते हैं। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाएं जाते है। जो बच्चों के ब्रेन सेल के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ये आपके बच्चों के दिमाग को तेज रखने के लिए बहुत मदद कर सकती है।

अंडा खिलाएं

बच्चों की डाइट में अंडे भी शामिल कर सकते हैं। अंडे में प्रोटीन, विटामिन-बी6 और बी12 होते हैं, जो आपके बच्चों के दिमाग को बेहतर बनाने के लिए फायदेमंद हो सकता है।

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास