How To Reduce Fatty Liver Naturally:मौजूदा समय में फैटी लिवर एक आम समस्या बन चुका है। इस समस्या से कई लोग जूझ रहे हैं। इसकी असल वजह है खराब लाइफस्टाइल, जंक फूड का सेवन, शुगर का ज्यादा इनटेक और फिजिकल एक्टिविटी की कमी इसका सबसे बड़ा कारण है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, लिवर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन, लाइफस्टाइल और खान-पान में कुछ जरूरी आदतों को अपनाकर आप फैटी लिवर की समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं वो कौन कौन से फूड्स हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार,फैटी लिवर से छुटकारा पाने के लिए ब्लैक कॉफी का सेवन फायदेमंद हो सकता हैं। रोजाना ब्लैक कॉफी पीने से लिवर एंजाइम को नॉर्मल करने में मदद मिलती है, साथ ही लिवर फाइब्रोसिस का खतरा भी कम होता है। रोजाना ब्लैक कॉफी पीने से फैटी लिवर कुछ ही दिनों में कम हो जाता है।
फैटी लिवर से छुटकारा पाने के लिए ब्लैक कॉफी के अलावा,ब्रोकली का सेवन भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। फैटी लिवर होने पर इसका सेवन करने से इससे छुटकारा मिल सकता है। इसमें सल्फोराफेन होता है, जो लिवर को नेचुरली प्रोटेक्ट करता हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से भी फैटी लिवर कम करने में मदद मिलती है। पालक में नाइट्रेट्स और पॉलीफेनॉल्स होते हैं, जो लिवर में जमा फैट को कम करने का काम करते हैं।
ये भी पढ़ें-Glowing skin के लिए क्या करें? आपकी डाइट ही है सबसे अचूक उपाय, इन चीज़ों को तुरंत करें अपनी डाइट में शामिल
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सैल्मन या सार्डिन जैसी फैटी फिश भी लिवर के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स लिवर की सूजन और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करते हैं।
इसके साथ ही फैटी लिवर वाले मरीजों को शुगर इनटेक का भी खास ध्यान रखना चाहिए। वहीं और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स भी फैटी लिवर का कारण बन सकते हैं। ऐसे में इनसे भी दूरी बना लें।