तोरई के फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

गर्मी में तोरई खाने से सेहत को मिलते है 5 जबरदस्त फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

तोरई एक ऐसी सब्जी है, जो गर्मी और मानसून में आसानी से बाजार में उपलब्ध हो जाता है। इसको डाइट में शामिल करने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। अगर आप भी तोरई खाना पसंद करते हैं तो आपको ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए।

सीमा कुमारी

Benefits Of Ridge Gourd In Summers: गर्मी के मौसम में तोरई या तोरी बाजार में खूब मिलती है। आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार,तोरई का सेवन सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। हालांकि, कई लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं होता है। लेकिन यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

लेकिन सच तो यह है कि यह हरी सब्जी एक सुपरफूड है, जो आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम है। पोषण विशेषज्ञ और आयुर्वेद डॉक्टरों का कहना है कि तोरई में 95% पानी, फाइबर, विटामिन-C, आयरन और मैग्नीशियम होता है।

बता दें, यह वजन घटाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने, स्किन-बाल सुधारने और लिवर-किडनी की सफाई तक कई फायदे देती है। ऐसे में आइए जानते हैं तोरई के 6 जबरदस्त फायदे जो आपकी सोच बदल देंगे।

तोरई खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

  • वजन घटाने में मददगार

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, तोरई खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। तोरई में बहुत कम कैलोरी होती है। इसमें भरपूर फाइबर होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। ज्यादा पानी होने के कारण यह मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और फैट बर्न में मदद करती है। “अगर आप रोज़ एक कटोरी तोरई खाएं, तो 1 महीने में 2-3 किलो वजन कम कर सकते हैं।”

  • इम्यूनिटी बूस्ट करता है

आपको बता दें, तोरई खाने से केवल वजन घटाने में मदद नहीं मिलती है। बल्कि इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट भी होती है। तोरई में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

  • स्किन और बालों के लिए वरदान

एक्सपर्ट्स बताते है कि, तोरई का सेवन स्किन और बालों के लिए वरदान होता हैं। तोरई में विटामिन-C और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो स्किन से झुर्रियां, दाग और सनबर्न हटाते हैं। इसका पेस्ट चेहरे पर लगाने से पिंपल्स और एलर्जी में आराम मिलता है।

  • पाचन तंत्र को दुरुस्त करे

तोरई का सेवन पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर पेट और आंतों की सफाई करने में मदद करता है। इसे खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और पेट भी सही से साफ होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है।

  • डायबिटीज में फायदेमंद

तोरई की सब्जी डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होती है। इसमें पेप्टाइड और एल्कलॉइड होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं। तरोई की सब्जी खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और यह इंसुलिन के स्तर को भी नियंत्रित करने में भी मदद करती है।

  •  एनीमिया से बचाव

तोरई की सब्जी डायबिटीज रोगियों के अलावा एनीमिया मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। दरअसल, इसमें आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना तरोई खाने से शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप