चांदी के गिलास में पानी पीने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

तांबा नहीं चांदी के बर्तन में पानी पीने से बूस्ट होती है इम्यूनिटी, जान लीजिए इसके और भी फायदे

आयुर्वेद के अंतर्गत चांदी का महत्व बताया गया है जहां पर यह अग्नि और जल के तत्वों से जुड़ा हुआ है जो पानी बढ़े हुए पित्त के लेवल को कम करने का काम करता है इसे शीतलता का प्रतीक भी माना जाता है।

दीपिका पाल

Silver Glass water Benefits: सर्दियों का मौसम जहां पर चल रहा है वहीं पर इस मौसम में सेहत का अच्छी तरह से ख्याल रखना जरूरी होता है। तांबे के गिलास में पानी पीने के कई सारे फायदे आपने तो सुने ही होंगे लेकिन आपने कभी चांदी के गिलास में पानी पीने के फायदों के बारे में जाना है कभी। यहां पर हाल ही में एक्ट्रेस कंगना रनौत का चांदी की गिलास में पानी पीने का वीडियो वायरल हुआ था।

इसमें चांदी के गिलास में पानी पीने के फायदों के बारे में बताया गया है। चलिए जानते हैं आखिर चांदी के गिलास में पानी पीने के क्या फायदे होते है यह कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।

आयुर्वेद में चांदी का महत्व

आपको बताते चलें कि, आयुर्वेद के अंतर्गत चांदी का महत्व बताया गया है जहां पर यह अग्नि और जल के तत्वों से जुड़ा हुआ है जो पानी बढ़े हुए पित्त के लेवल को कम करने का काम करता है इसे शीतलता का प्रतीक भी माना जाता है। शाही परंपराओं में चांदी का अक्सर इस्तेमाल होता आया है जहां पर चांदी के स्वास्थ्य लाभों को आधुनिक विज्ञान द्वारा फिर से मान्य किया गया है। यहां पर चांदी के पानी में स्वास्थ्य के नजरिए से हानिकारक बैक्टीरिया को मारने और पानी को प्राकृतिक रूप से शुद्ध करने की क्षमता होती है जिसकी जानकारी दी गई है।

जानिए चांदी के गिलास से पानी पीने के फायदे

आपको बताते चलें कि, चांदी के गिलास में पानी पीने के कई तरह के फायदे होते हैं चलिए जानते है इसके बारे में...

1- चांदी के गिलास से पानी पीने में कई तरह के फायदे होते है इसमें बैक्टीरिया को भी मारता है और पानी को साफ करता है। बताया जाता है कि, चांदी विषाक्त पदार्थों को पेश किए बिना पानी की शुद्धता को बनाए रखती है। शरीर की विषाक्ता को दूर करने के लिए चांदी की गिलास का पानी फायदेमंद होता है।

2- चांदी के गिलास में पानी पीने से शरीर के सूजन और जीवाणु संक्रमण को कम करती है वहीं पर शरीर की इम्युनिटी अच्छी होती है। इसके अलावा चांदी शरीर के पीएच संतुलन को बढ़ाती है और पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। यहां पर चांदी के गिलास का पानी कई तरह की बीमारियों जैसे, गठिया, मनोभ्रंश और यहाँ तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए जाने जाते हैं।

3- चांदी के गिलास या बोतलों में रखा पानी लंबे समय तक पीने के लिए सुरक्षित रह सकता है यह कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

4-चांदी पानी को लंबे समय तक ताज़ा रखती है, यह फफूंद, फफूंद और बैक्टीरिया के विकास को रोकती है। जिससे यह पानी की शुद्धता और स्वाद को बनाए रखने के लिए एकदम परफेक्ट है।

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर