हड्डियों की मजबूती के लिए चूने का सेवन (सौ.डिजाइन फोटो) 
हेल्थ

चूना खाने से हड्डियां बनती हैं मजबूत, जानिए क्या कहता है इसका वैज्ञानिक प्रमाण

कई लोग हड्डियों की मजबूती के लिए चूने के फायदों और इसके इस्तेमाल के तरीकों की जानकारी देते हैं क्या सच में चूना खाने से हड्डियां पत्थर के तरह मजबूत हो जाती है।

दीपिका पाल

Chuna for Bones Health:अच्छी सेहत के लिए खानपान का ध्यान रखना जरूरी होता है लेकिन मौजूदा हालात में तबीयत पर बुरा असर देखने के लिए मिल रहा है हार्ट अटैक के साथ ही लोगों की हड्डियां कमजोर होने लगी है। 30 की उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती है इसके लिए हर कोई चूना खाने की सलाह देते है। कई लोग हड्डियों की मजबूती के लिए चूने के फायदों और इसके इस्तेमाल के तरीकों की जानकारी देते हैं क्या सच में चूना खाने से हड्डियां पत्थर के तरह मजबूत हो जाती है। इसे लेकर स्वास्थ्य एक्सपर्ट जानकारी देते है।

कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं

इस विषय पर जानकारी देते हुए हेल्थ और फिटनेस एक्सपर्ट डॉ. फलक जोशीपुरा ने बताया कि, हड्डियों के लिए चूने का सेवन किसी प्रकार से वैज्ञानिक प्रमाण नहीं देता है। कैल्शियम के स्त्रोत के रूप में पारंपरिक इलाजों में लोग चूने का सेवन करते आए है। लेकिन मौजूदा समय में चूने के सेवन से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक परिणाम देखने के लिए मिलते है।

कहा जाता है कि, चुने का उपयोग कर रहे हैं उसकी गुणवत्ता में कमी और उसमें मौजूद केमिकल या टॉक्सिक पदार्थ शरीर पर खराब असर डालने का काम करते है।ज्यादा मात्रा में चूना खाने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें किडनी स्टोन, किडनी फेलियर और कई मामलों में मौत का खतरा भी बढ़ता है।

जानिए हड्डियों के दर्द से राहत पाने के उपाय

यहां पर हड्डियों के दर्द से राहत पाने के लिए चूने के अलावा और भी चीजें है जिनका इस्तेमाल आप कर सकते है।

1- पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी का सेवन करें, इसमें कैल्शियम की पूर्ति करने की शक्ति होती है। इसके लिए आप इसे सूरज की रोशनी, खाद्य पदार्थों या सप्लीमेंट से पा सकते हैं।

2-कैल्किशयम की पूर्ति शरीर में करने के लिए आप कैल्शियम कार्बोनेट या कैल्शियम सप्लीमेंट का ऑप्शन चुन सकते है।

3- हड्डियों के मजबूती के लिए रोजाना योग, व्यायाम और जॉगिंग करना चाहिए यह दर्द से राहत दिलाने का काम करते है।

4-आप एक्सरसाइज, सही डाइट और हेल्दी लााइफस्टाइल की मदद से आप हड्डियों के दर्द से आराम पा सकते हैं।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात