खाली पेट कॉफी पीने के नुकसान (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

क्या सुबह खाली पेट कॉफी पीना बिगाड़ देता हैं सेहत का हाल, हेल्थ एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

दिन की शुरुआत करते हुए हर किसी को चाय या कॉफी की तलब तो लग ही जाती है इसके लिए बेड पर ही कॉफी का सेवन कर लेते है। लेकिन इस प्रकार खाली पेट कॉफी का सेवन करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

दीपिका पाल

Coffee Side Effects:अच्छी सेहत और दिनभर एनर्जी से भरे रहने के लिए कॉफी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। दिन की शुरुआत करते हुए हर किसी को चाय या कॉफी की तलब तो लग ही जाती है इसके लिए बेड पर ही कॉफी का सेवन कर लेते है। लेकिन इस प्रकार खाली पेट कॉफी का सेवन करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट ने जानकारी दी है। चलिए जानते हैं कॉफी का सेवन सुबह के समय करने से क्यों बचना चाहिए...

जानिए खाली पेट कॉफी पीने से क्या होता है

यहां पर हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि, सुबह के समय में कॉफी पीने से आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है जिसमें मौजूद कैफीन सेंट्रल नर्वस सिस्टम को स्टिम्युलेट करता है। इस वजह से दिमाग तेजी से एक्टिव होकर काम करने लगता है सुबह के समय की कॉफी ताजगी और आपकी एक्टिवनेस को बढ़ाने का काम करती है। कॉफी पीने के फायदों के साथ इसे पीना अच्छा होता है लेकिन चाय की तरह ही कॉफी को खाली पेट पीने से बचना चाहिए।

इसे सीधे से खाली पेट लेने की बजाय आप नाश्ते के बाद पीएं तो अच्छी बात है खाली पेट कॉफी पीने से पाचन तंत्र पर नेगेटिव असर पड़ सकता है. कॉफी में एसिडिक गुण होते हैं, जो खाली पेट में कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं का कारण बन सकते हैं. इससे गैस्ट्रिक जूस का उत्पादन बढ़ता है, जो पेट में जलन और दर्द का कारण बन सकता है।

शरीर को डिटॉक्स करने का काम करती हैं कॉफी

यहां पर कॉफी की बात की जाए तो, यह एक प्रकार का डायुरेटिक या डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में होता है। इसकेा सेवन अगर हम सुबह के समय पर करते हैं तो शरीर के अवशिष्ट पानी को बाहर निकालने में मदद करता है। अगर आपने खाली पेट कॉफी का सेवन कर लिया तो आपको सबसे पहले डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है साथ ही इसमें थकान, चक्कर आना और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

माना जाता हैं कि, सुबह के समय कॉफी पीने के बजाय आप शाम के समय ही कॉफी का सेवन करें। सुबह के समय ताजगी पाने के लिए आप कई विकल्प और आजमा सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।जैसे कि नींबू पानी, हर्बल चाय या हल्का नाश्ता. नाश्ता करने के बाद कॉफी पीने से नुकसान नहीं होता है. ऐसे में कोशिश करें कि कॉफी पीने से पहले कुछ जरूर खा लें।

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति