कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन सेहत के लिए खतरनाक (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

हो जाएं सावधान! गर्मी में राहत नहीं खतरनाक साबित हो सकती है कोल्ड ड्रिंक, हेल्थ मिनिस्ट्री ने चेताया

गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करते है लेकिन यह हेल्दी नहीं खतरनाक मानी गई है। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोल्ड ड्रिंक्स के इस्तेमाल पर चेतावनी जारी की है।

दीपिका पाल
Cold Drinks Harmful in summer: गर्मी के मौसम की शुरूआत हो गई है इस मौसम में चिलचिलाती धूप और गर्मी का तापमान परेशान करता है। गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करते है लेकिन यह हेल्दी नहीं खतरनाक मानी गई है। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जलवायु परिवर्तन और नेशनल प्रोग्राम ऑन ह्यूमन हेल्थ (NPCCHL) ने कोल्ड ड्रिंक्स पीने वालों के लिए चेतावनी जारी की है।
तपती धूप और गर्मी के लिए चाय और कॉफी का सेवन कम करना चाहिए। नहीं तो आपको शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है। चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं।
इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स ने बताया कि, दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप के सीधे संपर्क में आने से बचना चाहिए। कहते हैं कि, गर्मी के मौसम में लू का कारण बनता है जिससे शरीर में पसीना निकलता है। कोल्ड ड्रिंक्स पीने से भी शरीर में पसीना निकलता है जो डिहाईड्रेशन की ओर इशारा करता है।
गर्मी में जब पसीना निकलता है तो शरीर में डिहाइड्रेशन तो होता ही है साथ ही पसीना निकलने के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स कम होता है. इसलिए इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए। कोल्ड ड्रिंक्स ज्यादा पीने से बार-बार प्यास लगती है, लेकिन यह शरीर की पानी की जरूरत को पूरा नहीं करता. इसकी बजाय शरीर में पानी की कमी करती है।
शरीर में पानी की कमी से ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट बढ़ सकता है. ज्यादा पानी की कमी से गर्मी की चपेट में जल्दी आ सकते हैं. गर्मी में पानी की कमी से कमजोरी या भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है.
अगर शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो डिहाईड्रेशन की वजह से किडनी और ब्रेन की कोशिकाओं को नुकसान हो सकता है. सिगरेट, बीड़ी या शराब पीने वालों में डिहाइड्रेशन से खून गाढ़ा हो सकता है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल