लौंग और दांत दर्द की प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. एआई) 
हेल्थ

दांत में कीड़ा हो या भयंकर दर्द सिर्फ 1 लौंग दिखाएगा जादू, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Clove Benefits: दांत में कीड़ा लगना या तेज दर्द होना बेहद तकलीफदेह हो सकता है। ऐसे में लौंग एक असरदार घरेलू उपाय मानी जाती है जो प्राकृतिक गुणों से भरपूर होती है और कई तरह से लाभ पहुंचाती है।

प्रीति शर्मा

Clove Home Remedies: कई बार हमारे दांत में तेज दर्द या माइग्रेन का असहनीय दर्द शुरू हो जाता है। जिसकी वजह से व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। ऐसे में कई बार दवाएं भी काम नहीं आती हैं। इसके लिए आयुर्वेद में एक आसान और कारगर उपाय है। लौंग एक प्राकृतिक पेन किलर का काम करता है। जिसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं और यह बिना साइड इफेक्ट के आराम देता है।

लौंग के घरेलू उपाय

लौंग दांत दर्द, माइग्रेन, खांसी, जुकाम और पेट दर्द जैसी परेशानियों में महंगी दवाओं के बजाय घरेलू नुस्खे आजमाना बेहतर है। नेचुरल पेन किलर लौंग को बेहद कारगर बताता है जो कई तरह के दर्द और बीमारियों में कारगर साबित होती है।

कैसे करें इस्तेमाल

आयुर्वेद में लौंग को औषधि रत्न माना गया है। रसोई में पाए जाने वाले मसाले में कई शक्तिशाली गुण छिपे हैं। दांत दर्द में लौंग का तेल रुई में भिगोकर दांत के गड्ढे में रखने से तुरंत राहत मिलती है और कीड़े भी मर जाते हैं। माइग्रेन या सिर दर्द में लौंग का लेप माथे पर लगाने से आराम मिलता है।

कमर दर्द या जोड़ों के दर्द में लौंग के तेल से हल्की मालिश करना फायदेमंद है। लौंग मुंह और गले की समस्याओं में भी रामबाण है। इसे चूसने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है और गले की खराश में राहत मिलती है।

पाचन तंत्र को मजबूत करे

यही नहीं लौंग पेट दर्द, गैस या अपच की शिकायत हो तो लौंग का रस या चाय पीने से फायदा होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करती है, भूख बढ़ाती है और पेट की जलन को को ठीक रखती है। सर्दियों में खांसी, जुकाम, श्वास की तकलीफ और हिचकी में भी लौंग बहुत असरदार है। यह कफ और पित्त दोष को शांत करती है। लौंग रक्त, मांसपेशियों, नसों और श्वसन तंत्र को मजबूती देती है। साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है क्योंकि इससे शरीर में श्वेत रक्त कणों (वाइट ब्लड सेल्स) की संख्या बढ़ती है।

बर्तें सावधानी

लौंग की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका इस्तेमाल सही मात्रा में करना जरूरी है। ज्यादा मात्रा में लेने से गर्मी, सूजन या पित्त बढ़ सकता है। जिन्हें पहले से गर्मी या एसिडिटी की समस्या हो उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।

रसोई में मौजूद यह छोटा सा मसाला न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि कई बीमारियों से बचाव और इलाज भी करता है। हालांकि लौंग का सेवन शुरू करने से पहले विशेष परिस्थितियों में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026 LIVE: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कैप्टन स्मित की तारीफ की, कहा- हिंदू स्वभाव को दिखाया

विजया दशमी पर लागू हो रहा भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौता, 21 सितंबर को हुई थी घोषणा