कुल्फा साग (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

कुल्फा साग साधारण साग नहीं, हेल्थ के लिए वरदान से कम नहीं, जानिए इसके फायदे

कुलफा महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है क्योंकि ये आयरन से भरपूर है और शरीर में खून की कमी को दूर कर सकता है। इसी तरह इसे खाने के कई और फायदे भी हैं। तो आइए जानते हैं कुलफा साग खाने के फायदे ।

सीमा कुमारी

हरी साग सब्जियां का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है ये तो आप जानते ही है। अगर बात साग खाने और खिलाने की बात करें तो सर्दियों का मौसम खासतौर पर जाना जाता है। क्योंकि इस मौसम में मार्केट में कई तरह के साग मिलते है जिसका लोग खूब सेवन करते है।

जैसे पालक का साग, बथुआ साग, सरसों का साग, चने का साग, मेथी साग आदि। एक साग और भी है जिसके बारे में शायद ही आप जानते हों, हम बात कर रहे हैं कुल्फा के साग की।

आयुर्वेद विशेषज्ञ के अनुसार, कुल्फा खरपतवार के रूप में उगता है। ये कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। कुल्फा साग विटामिन्स, आयरन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर जैसे कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। ऐसे में आइए जानते है कुल्फा साग के सेवन से होने वाले फायदे।

कुल्फा साग के सेवन से होने वाले फायदे :

  • आंखों के लिए फायदेमंद

आयुर्वेद विशेषज्ञ के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर कुल्फा में विटामिन-ए और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है। इस कारण ये साग आंखों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। माना जाता है कि इसे अपनी डाइट में शामिल करने से आंखों की रोशनी बेहतर होती है।

  • डायबिटीज कंट्रोल करने में कारगर

बताया जाता है कि कुल्फा साग में ब्लड में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करने की क्षमता होती है। इस हिसाब से ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है। आप इसका साग बनाकर या दाल के साथ इसे पकाकर सेवन कर सकते है।

  • हड्डियों को मजबूत करता

आपको बता दें, कुल्फा साग में कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व काफी मात्रा में पाए जाते है। ये हड्डियों और दांतोंं को मजबूत करने का काम भी करता है। इसके सेवन से शरीर में ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम कम होता है।

  • इम्यून सिस्टम मजबूत करता

कोरोना काल में इम्यून​ सिस्टम को लेकर लोग जागरुक हो चुके हैं और इसे मजबूत करने के कई तरीके लोगों ने अपनाने शुरू कर दिए है। कुल्फा का साग भी इस मामले में काफी उपयोगी है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ये साग आपके शरीर को अंदर से गर्माहट देने के साथ आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करता है।

  • खून की कमी को दूर

एक्सपर्ट्स बताते है कि, कुल्फा का साग आयरन से भरपूर माना जाता है। अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है तो आपको इस साग को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। कुल्फा का साग तेजी से आपके शरीर में खून की कमी को दूर करता है।

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार

VIDEO: जंतर-मंतर आंदोलन के बाद जेपी नड्डा से मिले आरक्षण हटाओ आंदोलन के नेता, जानें क्या हुई बात

Kolkata: बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम से भिड़े TMC कार्यकर्ता, 13 गिरफ्तार; अभिषेक समेत कई नेताओं पर FIR

गुजरात में 28 लोगों की मौत, चांदीपुरा वायरस के कहर से परेशान लोग, 257 संदिग्ध मामले आए सामने

अंकित बालियान को लगी 9 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फायरिंग का CCTV वीडियो भी आया सामने