(सौजन्य सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

बारिश के मौसम में जरूर लें भुट्टे का मजा, स्वाद के साथ-साथ है सेहत का खजाना

बारिश के मौसम में भुट्टा खाने का एक अलग ही मजा होता है। भुट्टे स्वाद के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी होते हैं। इसे खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।भुट्टा कई पोषक तत्वों से भरपूर है जो एनिमिया, ॉ से लेकर डायबिटीज समेत कई रोगों में लाभ पहुंचाता है

रीना पंवार

इन दिनों बारिश का सुहाना मौसम चल रहा है। अगर बात खाने और खिलाने की हो तो, इस मौसम में भुट्टा खाने का एक अलग ही मजा होता है। बारिश की फुहारों का आनंद लेते हुए गर्म सिके हुए भुट्टों का स्वाद शायद ही किसी को नापसंद हो। भुट्टे स्वाद के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी होते हैं। इसे खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।

भुट्टा कई पोषक तत्वों से भरपूर है जो आपको एनिमिया से लेकर डायबिटीज समेत कई रोगों में लाभ पहुंचाता है। इतना ही नहीं यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेंद है। इसलिए इसे सेहत का खजाना माना जाता है। आइये जान लेते हैं इसे खाने के फायदे........

आंखों के लिए है फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, मक्का आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-A होता है। विटामिन-A आंखों की रोशनी बढ़ाता है। इसके साथ ही मक्के में मौजूद कैरोटीनॉयड भी आंखों के लिए अच्छा होता है।

हड्डियों को करता है मजबूत

भुट्टे में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसके अलावा यह हड्डियों के घनत्व को भी बढ़ाता है और हड्डियों से संबंधित गंभीर बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे से भी बचाता है।

गर्भवती महिलाएं जरूर खाएं मक्का

डॉ. लक्ष्मी दत्ता शुक्ला के अनुसार, गर्भवती महिलाओं के लिए मक्का काफी लाभदायक होता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फॉलिक एसिड पाया जाता है। गर्भवती महिला को शुरुआत से ही फॉलिक एसिड की दवाएं दी जाती हैं, जो गर्भस्थ शिशु को विकसित होने में मदद करती है। प्राकृतिक रूप से मक्का फॉलिक एसिड की पूर्ति कर सकता है।

डायबिटीज में भी है फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए भुट्टे का सेवन बहुत ही फायदेमंद है। विशेषज्ञ कहते हैं कि, इसमें पाए जाने वाले फाइटेट्स, टैनिन और पॉलीफेनोल्स पाचन प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं, जिससे ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।

एनीमिया को करता है दूर

शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया की बीमारी हो जाती है। ऐसे में भुट्टे का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसमें आयरन के साथ-साथ विटामिन-बी और फॉलिक एसिड भी पाया जाता है, जिससे एनीमिया को दूर करने में मदद मिलती है।

त्वचा के निखार को बढ़ाता है

एक्सपर्ट्स की मानें तो, मक्के में भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा त्वचा में निखार लाने में मदद करते हैं। मक्के के भरपूर सेवन से त्वचा का पिगमेंटेशन भी दूर होता है।

लेखिका- सीमा कुमारी

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट