फेशियल  फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Teej Facial at Home: हरितालिका तीज से पहले घर पर करें हाइड्राफेशियल, 5 आसान स्टेप्स में पाएं ग्लोइंग स्किन

Hydrafacial At Home: तीज पर पार्लर फेशियल के बजाय घर पर आसानी से करें DIY हाइड्राफेशियल रूटीन। क्लींजिंग से लेकर हाइड्रेशन और फेस पैक तक जानें 5 आसान स्टेप्स।

रीता राय सागर

Hartalika Teej Beauty Tips: तीज के मौके पर सुहागिनें साड़ी, गहने और मेकअप के साथ स्किन को भी सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाना चाहती हैं। चेहरा नैचुरली ग्लो करे तो पूरा लुक और निखर जाता है। इसके लिए जरूरी नहीं कि हर बार पार्लर जाकर महंगा फेशियल कराएं और हजारों खर्च करें। घर पर भी कुछ घरेलू चीजों से फेशियल करके चेहरे पर निखार लाया जा सकता है।

तीज से कितने दिन पहले करें फेशियल?

तीज से 1-2 दिन पहले आप फेशियल कर सकती हैं। ध्यान रहे कि यदि पहली बार कोई सामग्री इस्तेमाल कर रही हैं तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। तीज वाले दिन कोई नया प्रयोग करने से बचें।

फेशियल

सबसे पहले करें फेस क्लींजिंग

फेशियल की शुरुआत हमेशा साफ चेहरे से करें। अपने स्किन टाइप के मुताबिक माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धोकर सुखा लें। अगर स्किन में ड्राईनेस महसूस हो रही है, तो हाइड्रेटिंग टोनर स्प्रे करें।

ओट्स से करें हल्की एक्सफोलिएशन

घर पर स्क्रब बनाने के लिए बारीक पिसे ओट्स में थोड़ा दही या पानी मिलाकर नरम पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर करीब 30-60 सेकंड बहुत हल्के हाथों से मसाज करें और फिर पानी से धो लें। एक्सफोलिएशन का मतलब त्वचा को घिसना नहीं है। खासकर अगर चेहरे पर एक्टिव पिंपल, जलन या लालिमा है तो यह स्टेप स्किप कर दें।

फेशियल

स्किन को दें हाइड्रेशन

अब चेहरे को हाइड्रेट करने के लिए एलोवेरा जेल की एक पतली लेयर लगाएं और करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अगर आपको एलोवेरा से एलर्जी या जलन होती है तो इसे इस्तेमाल न करें। क्लींजिंग और एक्सफोलिएशन के बाद त्वचा को नमी की जरूरत होती है। हाइड्रेटेड त्वचा मेकअप के नीचे भी ज्यादा स्मूद दिखाई देती है।

लगाएं दही और शहद वाला फेस पैक

अब एक कटोरी में 1 चम्मच सादा दही और आधा चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर पतली लेयर में लगाएं और करीब 10 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें।

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को हल्का एक्सफोलिएट करता है। इसे बहुत देर तक चेहरे पर नहीं रखना चाहिए। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो यह स्टेप करने से पहले पैच टेस्ट करें। जलन, खुजली या लालिमा होने पर तुरंत धो दें।

फेशियल

आखिर में मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन

फेशियल के बाद सबसे जरूरी स्टेप है मॉइस्चराइजर। अपनी त्वचा के हिसाब से हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं। अगर दिन में यह रूटीन कर रही हैं तो इसके बाद ब्रॉड-स्पेक्ट्रम SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

तीज से पहले इन चीजों से रहें दूर

तीज के एक-दो दिन पहले चेहरे पर नींबू, बेकिंग सोडा, हार्ड स्क्रब या कई तरह के एक्टिव्स को एक साथ इस्तेमाल करने से बचें। अगर आप पहले से रेटिनॉल, रेटिनॉइड, AHA/BHA या किसी दूसरे एक्सफोलिएटिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो उसके साथ किसी और प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें।

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री