सफेद बाल( फोटो.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

Grey Hair Problem: उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? पोषण से भरपूर ये 5 सुपरफूड्स बन सकते हैं मददगार

Superfood For Grey Hair: बालों के सफेद होने की समस्या बढ़ती ही जा रही है। बच्चों से लेकर युवाओं तक बाल सफेद होने की समस्या का सामना कर रहे हैं। ऐसे में इन सुपरफूड्स के सेवन से फायदा मिल सकता है।

रीता राय सागर

Tips To Prevent White Hair Problem: कई बच्चों के बेहद कम उम्र में बाल सफेद होने लगते हैं। इसका कारण कोई बीमारी या फिर कम पोषण हो सकता है, लेकिन इससे बच्चों का कॉन्फिडेंस टूट जाता है। ऐसे में जरूरी है कि हम कुछ ऐसे कदम उठाएं जिससे बच्चों के बाल सफेद होने से न सिर्फ रोके जा सकें, बल्कि सफेद हुए बालों को दोबारा काला किया जा सके। इसके लिए डाइट में बदलाव करके इससे कुछ हद तक निजात पाया जा सकता है।

ये सुपफूड्स एजिंग की प्रोसेस को धीमा करने में मददगार होते हैं और असमय सफेद होने वाले बालों को रोकने में मदद करते हैं।

कौन से हैं ये सुपफूड्स

  • बेरीज

ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और ब्लैकबेरी जैसे बेरीज में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट से होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जो समय से पहले सफेद होने का एक प्रमुख कारण है। इनमें विटामिन-सी भी बहुत अधिक मात्रा में होती है, जो कोलाजिन प्रोडक्शन के लिए जरूरी है, इससे बालों का स्वास्थ्य को बेहतर होता है।

  • अंडा

अंडा प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। बालों को मजबूत रखने के लिए अंडा खाने की सलाद दी जाती है, अगर आप अंडा खाते हैं तो इससे बालों को सफेद होने से रोकने में मदद मिलती है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन बी12 होता है। बालों की मजबूती के लिए अंडे का सिर्फ सफेद हिस्सा खाने के बजाय पूरा अंडा खाना अधिक फायदेमंद होता है।

अंडे (फोटो.सोशल मीडिया)
  • मोरिंगा

तेज धूप, धूल, प्रदूषण, बदलता मौसम, पानी की गुणवत्ता और प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के बीच, बालों का सफेद होना एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले हेयरकेयर प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल भी ग्रे हेयर का एक कारण है। ऐसे में हम मोरिंगा की मदद से बालों के स्वास्थ्य में सुधार ला सकते हैं। विटामिन A, C और ज़िंक जैसे गुणों से भरपूर यह सुपरफ़ूड इस्तेमाल करने में आसान है और बाजार में आसानी से मिल जाता है।

  • हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत को दुरुस्त रखने के लिए बेहद कारगर होती हैं। यही वजह होती है इन्हें हमेशा डाइट में शामिल करने की सलाद दी जाती है। बालों को असमय सफेद होने से बचाने के लिए इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक, पत्तागोभी, फूलगोभी, ब्रोकली सहित अन्य सब्जियां हैं। ये सब्जियां आयरन, विटामिन्स, कैल्शियम, फोलेट सहित अन्य न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती हैं।

हरी सब्जियां (फोटो.सोशल मीडिया)
  • आंवला

बच्चों में सफेद बाल की समस्या रोकने में आंवला बहुत ही कारगर साबित होता है। आंवला एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होता है। रोज एक या दो आंवले को कच्चा खाने या 3 ग्राम आंवले के पाउडर को आधा चम्मच घी के साथ मिलाकर सेवन करने से फायदा मिलता है। 5 से 10 मिली आंवले के जूस का गर्म पानी के साथ सेवन करना या आंवले के  जूस को खाली पेट में पीना भी लाभकारी होता है। अगर आप कच्चा आंवला नहीं खा पाते तो आंवला कैंडी खाएं।

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले- सच की हुंकार से चलाता है देश

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी, दिशा की बैठक समेत; बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

PM मोदी ने वडोदरा को दी ₹35,000 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का किया जिक्र, बोले- भारत की रफ्तार होगी तेज

IAS vs IES: सैलरी एक, लेकिन पावर और जिम्मेदारियां अलग; जानिए कौन-सी सेवा आपके लिए बेहतर