दादा-दादी फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Grandparents Day: महंगे गिफ्ट नहीं, बस 5 छोटी चीजें करें, दादा-दादी और नाना-नानी के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Grand Parents Day Ideas: दादा-दादी और नाना-नानी को खुश करने के लिए महंगे गिफ्ट नहीं, बस ये 5 छोटी-छोटी चीजें करें। आपका समय, साथ और अपनापन उनके लिए सबसे खास तोहफा बन सकता है।

रीता राय सागर

Grand Parents Day 2026: दादा-दादी और नाना-नानी के लिए प्यार जताने के लिए किसी आंडबर या शोशेबाजी की जरूरत नहीं होती है। हमेशा कोई महंगा तोहफा या बड़ी पार्टी जरूरी नहीं होती, कई बार उनके साथ बैठकर चाय पीना, उनकी बातें सुनना या बस कुछ देर बिना मोबाइल के उनके पास बैठना ही उनके लिए सबसे बड़ा सरप्राइज और यादगार पल बन जाता है।

इस Grandparents Day पर अगर आप भी अपने घर के बुजुर्गों को खास महसूस कराना चाहते हैं, तो इन 5 छोटी और आसान चीजों को जरूर करें। इन्हें देखकर उनके चेहरे पर भीनी सी मुस्कान आ जाएगी, जो किसी महंगे गिफ्ट से अनमोल होगी।

कुछ देर सिर्फ उनके पास बैठें

दादा पोता

बड़े हो या बच्चे, आजकल की जीवनशैली बेहद व्यस्त हो गई है, हर किसी के पास अपने काम, फोन और अपनी व्यस्तता है। ऐसे में घर के बुजुर्गों के पास बैठकर आराम से बात करना भी किसी खास तोहफे से कम नहीं। उनसे पूछिए कि दिन कैसा रहा, पुराने दिनों के बारे में बात कीजिए, कुछ अपने दिन के बारे में बताइए या बस उनके साथ चाय पीजिए। जरूरी नहीं कि हर बातचीत बहुत खास हो। आपका वक्त देना ही उन्हें खास महसूस करा ता है।

उनकी पसंद की कोई चीज बनाकर खिलाएं

दादी पोती

जिस तरह दादी या नानी ने बचपन में आपके लिए आपकी पसंद का खाना बनाया होगा, इस बार उनकी पसंद की कोई चीज आप बनाकर खिलाइए। उनकी भी कोई पसंदीदा चीज होगी, जो वे दूसरों को लिए करते हुए भूल गए होंगे। उनकी पसंद की चाय, हलवा, खिचड़ी, पकौड़े या कोई पुरानी फैमिली रेसिपी बना सकते हैं। अगर खाना बनाना नहीं आता, तो उनकी पसंद की चीज बाहर से मंगाकर भी साथ बैठकर खा सकते हैं। खाने से ज्यादा उन्हें यह बात खुश करेगी कि आपने उनकी पसंद याद रखी।

पुरानी तस्वीरें निकालिए और उनसे किस्से सुनिए

दादी पोती

घर का पुराना एल्बम निकालिए और एक-एक तस्वीर पर उनसे पूछिए- ये कब की है, यहां कौन है या उस समय क्या हुआ था। आपको हर तस्वीर के पीछे एक कहानी सुनने को मिलेगी। जिसके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। पुरानी तस्वीरें देखने का यह छोटा सा तरीका उन्हें अपने पुराने दिनों में ले जाएगा और आपको भी परिवार की कई अनसुनी बातें जानने का मौका मिलेगा।

उनके किसी काम में हाथ बंटाइए

दादी पोती

कभी उनके कमरे की चीजें व्यवस्थित कर देना, बाजार से सामान ला देना, पौधों में पानी डाल देना या घर के किसी छोटे काम में उनकी मदद कर देना। इन कामों को बड़ा बनाने की जरूरत नहीं है। बस इतना एहसास होना चाहिए कि आप हमेशा उनके लिए उपलब्ध हैं। कई बार बुजुर्गों को मदद से ज्यादा यह एहसास अच्छा लगता है कि परिवार आज भी उनकी परवाह करता है। वे परिवार के लिए जरूरी हैं।

उनके साथ एक फोटो खिंचवाएं और दिल की बात कहें

दादी पोती

आखिर में उनके साथ एक प्यारी सी तस्वीर जरूर खिंचवाएं। लेकिन सिर्फ फोटो क्लिक करके सोशल मीडिया पर डालकर बात खत्म न करें। उनके लिए एक छोटा सा हाथ से लिखा नोट दे दीजिए, जिसमें आपके जीवन में उनकी महत्वता बताएं। वो कितने खास हैं, बचपन के किसी किस्से का जिक्र करें।   हो सकता है वह उस वक्त ज्यादा कुछ न कहें, लेकिन ऐसी बातें उनके दिल में लंबे समय तक रहेंगी। एक तस्वीर और कुछ सच्चे शब्द आने वाले सालों में आपके लिए भी बहुत कीमती याद बनेंगे।

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद