ग्लोइंग स्किन फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Glass Skin Trend: त्योहार से पहले स्किन को दें ‘ग्लो बूस्ट’, घर की 5 चीजों से बनाएं आसान फेस पैक

Glowing Skin Face Pack: त्योहारों में चेहरे पर हर किसी को चाहिए नेचुरल निखार। ग्लास स्किन ट्रेंड के बीच घर की इन 5 चीजों से बनाएं आसान फेस पैक और पाएं फ्रेश, हाइड्रेटेड, ग्लोइंग लुक।

रीता राय सागर

Face Pack For Glowing Skin: त्योहारों में हर कोई चाहता है कि चेहरा बिना ज्यादा मेकअप के भी फ्रेश और ग्लोइंग नजर आए। इन दिनों ग्लास स्किन का ट्रेंड भी काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी फेस्टिव सीजन से पहले स्किन को हाइड्रेटेड और निखरा हुआ लुक देना चाहती हैं, तो घर में मौजूद इन चीजों से आसान फेस पैक बना सकती हैं।

चेहरे को दें सॉफ्ट और हाइड्रेटेड लुक

ग्लोइंग स्किन

दही और शहद का फेस पैक स्किन को मुलायम और मॉइस्चराइज्ड रखने में मदद करता है। 1 चम्मच दही में आधा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें और फिर मॉइस्चराइजर लगाएं।

डल स्किन के लिए आसान घरेलू पैक

ग्लोइंग स्किन

बेसन और दही का कॉम्बिनेशन लंबे समय से घरेलू स्किन केयर में इस्तेमाल होता रहा है। 1 चम्मच बेसन में जरूरत के अनुसार दही मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं। चेहरे पर करीब 10 मिनट लगाएं और पानी से चेहरे को धीरे-धीरे साफ कर लें।

स्किन को दें जेंटल केयर

ग्लोइंग स्किन

अगर चेहरा थका हुआ और डल नजर आ रहा है, तो ओट्स और दही का पैक आजमा सकती हैं। बारीक पिसे ओट्स में दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद पानी से धो लें, लेकिन इसे चेहरे पर रगड़कर स्क्रब न करें।

फ्रेश लुक के लिए लगाएं एलोवेरा

ग्लोइंग स्किन

एलोवेरा जेल चेहरे को ठंडक और हाइड्रेशन देता है। फ्रेश एलोवेरा जेल की पतली लेयर चेहरे पर लगाकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरा धोकर मॉइस्चराइजर की पतली लेयर लगाएं।

फेस्टिव ग्लो के लिए ट्राई करें चंदन पैक

ग्लोइंग स्किन

चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर हल्का और स्मूद पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर करीब 10 मिनट रखें और फिर सामान्य पानी से धो लें। स्किन में जलन या खुजली महसूस हो तो तुरंत चेहरा साफ कर लें।

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला