सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: हर कपल के लिए वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) का दिन बेहद खास होता है। इस दिन अपने पार्टनर को उनके खास होने का एहसास कराने के लिए लोग कई काम करते हैं। बहुत से लोग अपने पार्टनर को डेट पर ले जाते हैं, और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। इसके साथ ही बहुत से लोग अपने पार्टनर को अपने हाथ से कुछ बनाकर खिलाते हैं।
'वैलेंटाइन वीक' (Valentine's Day) के तीसरे दिन 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन पार्टनर्स एक दूसरे को चॉकलेट देकर मुंह मीठा करते हैं और अपने रिश्ते की एक दूसरे को बधाई देते हैं। चॉकलेट देना और लेना प्यार की निशानी माना जाता है। ऐसे में क्या आप भी सोच रहे हैं कि आप अपने पार्टनर को अपना प्यार दिखाने के लिए कौन सी खास चॉकलेट दें, तो ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऑप्शन लेकर आए है। आइए
हार्ट शेप में चॉकलेट
एक्सपर्ट्स के अनुसार, वैलेंटाइन डे को देखते हुए आप अपने पार्टनर को हार्ट शेप के बॉक्स में चॉकलेट सजा कर दे सकते हैं। जो दिखने में प्यारी और आपके थीम के अकॉर्डिंग एकदम परफेक्ट नजर आएंगी। इसके अंदर आप नट्स चॉकलेट के साथ अलग-अलग तरह के चॉकलेट को गोल्डन पेपर में लगा कर दे सकते हैं।
चॉकलेट बुफे
इस दिनों चॉकलेट बुके भी काफी ट्रेंड में है। जिसमें आप फूलों की जगह पर चॉकलेट को फूलों की तरह सजाते हैं। यह आपके पार्टनर को जितना खुश करेगा उतना ही यूनिक फील भी कराएगा। इसके अलावा, ईटेबल चॉकलेट बॉक्स भी काफी यूनिक गिफ्ट है। जिसमें आप ऐसे बक्से में अपने पार्टनर को चॉकलेट देते हैं। जिसे बॉक्स भी चॉकलेट का बना होता है। अपने पार्टनर को स्पेशल फील करने के लिए काफी यूनीक गिफ्ट है।
चॉकलेट हेवन
पार्टनर के लिए चॉकलेट हेवन भी एक तरह का गिफ्ट है। जिसमें आप अपने क्रश यानी पार्टनर के लिए एक सॉफ्ट टॉय साथ रख सकते हैं और चॉकलेट के बॉक्स में अलग-अलग तरह की चॉकलेट रखी जाती है। साथ ही अपने प्यार का इजहार करते हुए आप कोई भी एक चीज और ऐड कर सकते हैं।