Bottle Gourd Halwa Benefits: सर्दियों में बनने वाला घिया यानी लौकी का हलवा स्वाद और पोषण का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। लौकी में पानी और फाइबर होता है, जबकि हलवे में दूध, घी, मावा और ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजें होती है, इसी कारण से यह अधिक ऊर्जा वाला बन जाता हैं।
घिया यानी लौकी से बना हलवा भारतीय घरों में खूब पसंद किया जाता है। लौकी, दूध, घी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार यह मिठाई स्वादिष्ट होने के साथ कुछ पोषक तत्व भी देती है। अगर इसे संतुलित मात्रा में खाया जाए, तो यह डाइट का हिस्सा बन सकती है।
लौकी में पानी के साथ डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो सामान्य पाचन को सपोर्ट करता है।
फाइबर बावेल मूवमेंट को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। लौकी की वजह से यह हलवा अन्य भारी मिठाइयों की तुलना में अलग बेहतर न्यूट्रिशनल प्रोफाइल का होता है। हालांकि ज्यादा घी और चीनी वाला हलवा अधिक मात्रा में खाना ठीक नहीं है।
हलवे में दूध, घी, चीनी और मावा जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता हैं। इन चीजों की वजह से इसमें कार्बोहाइड्रेट और फैट्स होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देते हैं। इसमें डाले जाने वाले ड्राई फ्रूट्स इसे कैलोरी डेन्स बनाते हैं।
लौकी में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, जो शरीर के फ्लूड इंटेक को सपोर्ट करती है। हालांकि हलवा पकाने के दौरान लौकी का काफी पानी कम हो जाता है। इसलिए घिया हलवे को पानी का विकल्प नहीं माना जा सकता।
घिया हलवे में इस्तेमाल होने वाला दूध या मावा इसमें प्रोटीन और कैल्शियम ऐड करता है। बादाम और काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स से हेल्दी फैट और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी मिलते हैं।
सामग्री: 500 ग्राम कद्दूकस की हुई लौकी, 2 कप दूध, 1–2 चम्मच घी, चीनी स्वादानुसार, इलायची और कटे हुए बादाम-काजू।
विधि: घी गर्म करके लौकी को 5–7 मिनट भूनें। अब दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं। दूध कम होने लगे तो चीनी और इलायची डालें। अच्छी तरह पकने के बाद ड्राई फ्रूट्स मिलाएं और गर्मागर्म सर्व करें। हलवे को हल्का रखने के लिए चीनी और घी की मात्रा सीमित रखें।