Raksha Bandhan Desert Recipe: इस साल रक्षाबंधन पर कम सामग्री में घर पर पारंपरिक मिठाइयां बनाएं, जिसमें आपका अपने भाई के लिए प्यार छुपा हो। पहले के जमाने में त्योहार के मौके पर ज्यादातर मिठाइयां घर पर ही बनाई जाती थी।
बेसन लड्डू से लेकर नारियल बर्फी तक, ये 5 मिठाइयां राखी की थाली में खास मिठास जोड़ सकती हैं।
बेसन, घी, पिसी चीनी, इलायची और कटे हुए मेवे।
कड़ाही में घी गर्म करके बेसन को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए अच्छी तरह भूनें। बेसन से खुशबू आने और रंग हल्का सुनहरा होने पर गैस बंद कर दें। मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर पिसी चीनी, इलायची और मेवे मिलाएं। हाथ से छोटे-छोटे लड्डू बना लें। बेसन को धीमी आंच पर सही तरह भूनना इसके स्वाद के लिए सबसे जरूरी है।
कद्दूकस किया हुआ नारियल, दूध, चीनी या गुड़, घी और इलायची।
कड़ाही में थोड़ा घी डालकर नारियल को हल्का भूनें। इसमें दूध और चीनी डालकर धीमी आंच पर पकाएं। मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इलायची मिलाएं। ठंडा होने के बाद हाथों से गोल लड्डू बना लें और ऊपर से नारियल की परत लगा दें। यह जल्दी बनने वाली मिठाइयों में से एक है।
सूजी, नारियल, चीनी, घी, दूध और इलायची।
सबसे पहले घी में सूजी को धीमी आंच पर खुशबू आने तक भूनें। इसमें कद्दूकस किया नारियल मिलाकर कुछ देर और भूनें। अब चीनी, इलायची और जरूरत के अनुसार दूध डालकर मिश्रण तैयार करें। हल्का ठंडा होने पर हाथों से गोल लड्डू बना लें। रवा लड्डू को रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर बनाई जाने वाली पारंपरिक मिठाइयों में शामिल किया जाता है।
गाढ़ा दही, पिसी चीनी, इलायची पाउडर, केसर और कटे हुए पिस्ता-बादाम।
श्रीखंड बनाने के लिए दही को मलमल के कपड़े में बांधकर कुछ घंटों के लिए लटका दें, ताकि उसका अतिरिक्त पानी निकल जाए और गाढ़ा चक्का तैयार हो जाए। अब इसमें पिसी चीनी, इलायची और केसर मिलाकर अच्छी तरह फेंटें। ऊपर से पिस्ता-बादाम डालकर ठंडा करें और राखी की थाली में स्वादिष्ट मिठाई के रूप में परोसें।
बीज रहित खजूर, बादाम, काजू, किशमिश, सूखा नारियल और थोड़ा घी।
खजूर को पीसकर अलग रखें। घी में बादाम, काजू, किशमिश और सूखे नारियल को हल्का भूनें। अब इसमें पिसे हुए खजूर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण थोड़ा ठंडा होने पर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। इसमें अलग से चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि खजूर प्राकृतिक रूप से मीठे होते हैं।
रक्षाबंधन पर अपने हाथों से बनाई मिठाई भाई-बहन के रिश्ते में एक अलग अपनापन जोड़ती है। इन व्यंजनों में से अपनी पसंद की मिठाई चुनें, इसे ताजे मेवों और केसर से सजाएं और राखी की थाली में प्यार के साथ परोसें।