भुट्टे का कीस (फोटो.सोशल मीडिया)  
खाना खजाना

Monsoon Special Bhutte Ka Kees: बारिश में लें इंदौरी स्वाद का मजा, नोट करें भुट्टे के कीस की आसान रेसिपी

Bhutte Ka Kees: बारिश के मौसम में हर जगह भुट्टे मिलते हैं। रोस्टेड कॉर्न, कॉर्न चाट, कॉर्न सूप, कॉर्न पकौड़ी, कॉर्न चीला जैसी अनगिनत रेसिपी कॉर्न से बनाई जाती है। आज जानेंगे भुट्टे के कीस की रेसिपी।

रीता राय सागर

Monsoon Special Corn Recipe: आज हम आपको इंदौर की बेहद फेमस भुट्टे का कीस की रेसिपी बता रहे हैं। यह बेहद सादी और झटपट बनने वाली रेसिपी है और इसका स्वाद लाजवाब है। भुट्टे का कीस इंदौर का एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड स्नैक है। इसे ताजे और मुलायम भुट्टे के दानों से तैयार किया जाता है, जिन्हें पहले कद्दूकस किया जाता है और फिर कुछ बेसिक मसालों के साथ बनाया जाता है।

भुट्टा का अर्थ है मक्का और कीस का अर्थ है कसा हुआ। कीस मराठी में कद्दूकस यानी ग्रेट किए हुए को कहते हैं। इसलिए इस रेसिपी का नाम हिंदी और मराठी को मुलाकर भुट्टे का कीस रखा गया है।

इस रेसिपी के लिए देसी मक्का का इस्तेमाल करना अच्छा रहता है। लेकिन आप मीठा मक्का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बारिश या सर्दियों में यह शाम के नाश्ते के तौर पर बेहद स्वादिष्ट लगता है। परोसते समय ऊपर से थोड़ा नींबू का रस और हरा कटा धनिया डालना न भूलें।

भुट्टे का कीस एक पेट भरने वाला नाश्ता है। यह आपको काफी देर तक भूख नहीं लगने देता है। यह रेसिपी बिना प्याज और लहसुन के बनाई जाती है।

भुट्टे का कीस (फोटो.सोशल मीडिया)

भुट्टे का कीस बनाने की सामग्री

  • भुट्टा
  • सरसों या राई
  • जीरा
  • अदरक
  • हरी मिर्च
  • करी पत्ता
  • हल्दी पाउडर
भुट्टे का कीस (फोटो.सोशल मीडिया)
  • लाल मिर्च पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • दूध
  • नमक
  • चीनी
  • नींबू
  • हरा धनिया
  • नारियल (कीसा हुआ)

भुट्टे का कीस कैसे बनाएं

  • तीन बड़े से मध्यम आकार के भुट्टों को छीलकर साफ कर लें। आप देसी मक्का या मीठा मक्का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अब कद्दूकस का उपयोग करके, मक्के के दानों को सावधानीपूर्वक कद्दूकस करें। केवल मक्के के दानों को ही कद्दूकस करें, बीच के सख्त हिस्से को फेंक दें। आप चाहें तो मक्के के दानों को चाकू से काटकर फिर मिक्सर या ग्राइंडर में दरदरा पीस सकते हैं।
  • कढ़ाई या पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें। आंच धीमी रखें और ¼ छोटा चम्मच सरसों के दाने डालें और उन्हें चटकने दें। फिर इसमें ½ चम्मच जीरा डालें और इसे भी चटकने दें।
भुट्टे का कीस (फोटो.सोशल मीडिया)
  • फिर इसमें 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक, 1 हरी मिर्च और 4 से 5 करी पत्ते डालें। अच्छी तरह मिला लें। अगर आप को अधिक तीखा पसंद है, तो हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा दें।
  • इसके बाद इसमें ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, ¼ छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी हींग, ¼ चम्मच धनिया पाउडर मिलाएं। अच्छी तरह से मिला लें। ध्यान रखें कि मसाले जले न, इसलिए आंच धीमी रखें।
  • फिर कद्दूकस किया हुआ मक्का और उसका दूध मिला दें। अच्छी तरह मिला लें और धीमी आंच पर मक्के के मिश्रण को भूनना शुरू करें। बीच-बीच में चलाते रहें।
  • फिर इसमें आधा कप दूध डालें। आप चाहें तो दूध की जगह आधा कप पानी भी डाल सकते हैं। दूध मिलाने से स्वाद अधिक मलाईदार बनकर तैयार होता है।
  • स्वादानुसार नमक डालें। फिर से मिलाएं। चाहें तो थोड़ी चीनी भी डाल सकते हैं। पैन को ढक्कन से ढक दें और मक्के के मिश्रण को गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पकाएं।
भुट्टे का कीस (फोटो.सोशल मीडिया)
  • अगर आप देसी भुट्टा इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप ¼ से ½ चम्मच चीनी या अपनी पसंद के अनुसार चीनी डाल सकते हैं। मीठे भुट्टे के लिए चीनी डालना जरूरी नहीं है। 3 से 4 मिनट के अंतराल पर, मक्के के मिश्रण को जांच लें और एक बार चला दें। ढककर दोबारा धीमी आंच पर पकाएं।
  • मिश्रण के गाढ़ा होने और हल्का सूखने तक 10 से 11 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर आंच बंद कर दें। ठंडा होने पर मिश्रण और गाढ़ा हो जाएगा।
  • इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें। थोड़ा सा नींबू का रस डालकर हल्का खट्टापन लाएं और ऊपर से कीसा हुआ नारियल डालकर गरमागरम परोसें।

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026 LIVE: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कैप्टन स्मित की तारीफ की, कहा- हिंदू स्वभाव को दिखाया

विजया दशमी पर लागू हो रहा भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौता, 21 सितंबर को हुई थी घोषणा

इंद्रप्रस्थ की रामलीला में PM मोदी करेंगे रावण दहन, सुरक्षा में तैनात किए गए 2,000 से अधिक जवान, 150 ड्रोन