महाशिवरात्रि पर बनाए साबूदाना खीर (सौ.सोशल मीडिया) 
खाना खजाना

महाशिवरात्रि के लिए बनाएं व्रत वाली साबूदाना खीर, स्वाद के साथ-साथ पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी, जानिए इसकी आसान रेसिपी

साबूदाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अक्सर लोग व्रत के दौरान साबूदाने से बने डिश बनाकर खाते हैं। अगर आप भी इस महाशिवरात्रि पर साबूदाने से बने डिश बनाने का प्लान कर रही है तो साबूदाना खीर को जरूर ट्राई करें।

सीमा कुमारी

Mahashivratri 2025कल महाशिवरात्रि का महापर्व पूरे देश भर में मनाया जा रहा है। सनातन धर्म महाशिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। आपको बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की उपासना के साथ-साथ भक्त उपवास भी रखते हैं।

ऐसे में आप पौष्टिकता से भरपूर साबूदाना खीर बनाकर खा सकते हैं। साबूदाना खीर बेहद स्वादिष्ट होती है और नवरात्रि व्रत में इसे खासतौर पर बनाकर खाया जाता है। साबूदाना खीर पौष्टिकता से भरपूर होती है और इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में।

साबूदाना खीर बनाने के लिए सामग्री

साबूदाना – 1 कप

दूध – 4 कप

चीनी – ½ कप (स्वाद अनुसार)

इलायची पाउडर – ½ चम्मच

घी – 1 चम्मच

कटे हुए मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता) – 2-3 टेबलस्पून

किशमिश – 1 टेबलस्पून (वैकल्पिक)

साबूदाना खीर बनाने का तरीका

सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से धोकर 1-2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। साबूदाना पूरी तरह से फूलने चाहिए।

अब एक कढ़ाई में 4 कप दूध डालकर उसे मध्यम आंच पर उबालने के लिए रख दें।

जब दूध उबालने लगे, तब उसमें भिगोए हुए साबूदाना डालकर अच्छे से मिला लें। साबूदाना को दूध में पकने दें। आपको उसे बार-बार चलाते रहना होगा, ताकि वह दूध में न लगे।

जब साबूदाना अच्छे से पक जाए और खीर गाढ़ी हो जाए, तो उसमें चीनी डालें और साथ ही घी भी डालें। अब इसे अच्छे से मिला लें। चीनी पूरी तरह घुलने तक पकाएं।

अब खीर में इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। खीर तैयार हो जाने पर, इसे सर्व करते समय ऊपर से काजू, बादाम, और किशमिश डालकर सजाएं।साबूदाना खीर तैयार है! इसे गर्म या ठंडा दोनों तरीके से परोसा जा सकता है।

आपको बता दें, साबूदाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अक्सर लोग व्रत के दौरान साबूदाने से कई तरह के डिश बनाकर खाते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर आहार है। इसमें फाइबर, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और एंटी ऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है।

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत