गणपति भोग फोटो.सोशल मीडिया
खाना खजाना

Ganesha Bhog: बप्पा को बेहद प्रिय हैं ये 5 चीजें, भोग में शामिल करते ही बरसेगी गणपति की कृपा

Ganesha Bhog List: इस गणेश पूजा पर गणपति बप्पा को ये 5 चीजें भोग स्वरूप जरूर चढ़ाएं। मोदक से लेकर लड्डू तक जानें किन चीजों से प्रसन्न होते हैं गणेश जी।

रीता राय सागर

Ganesh Ji Bhog: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को प्रसन्न करने के लिए हर भक्त संभवत: प्रयास करता है। उन्हें तरह-तरह के पकवान और मिठाइयों का भोग लगाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ चीजें भगवान गणेश को विशेष रूप से प्रिय होती हैं। मोदक से लेकर लड्डू और खीर तक, इन भोग को श्रद्धा के साथ गणेशजी को अर्पित करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

मोदक

मोदक

गणपति बप्पा के भोग की बात हो और मोदक का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। मोदक को भगवान गणेश का सबसे प्रिय भोग माना जाता है। गणेश चतुर्थी पर खासतौर पर उकडीचे मोदक, नारियल-गुड़ के मोदक या दूसरे तरह के मोदक बनाकर बप्पा को अर्पित किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता में मोदक को ज्ञान और आनंद का प्रतीक भी माना जाता है।

मोतीचूर के लड्डू

लड्डू

गणेश जी को मोतीचूर के लड्डू भी बेहद प्रिय माने जाते हैं। गणेशोत्सव के दौरान कई घरों में मोदक के साथ लड्डू का भोग भी लगाया जाता है। मान्यता है कि बप्पा को लड्डू अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

खीर

खीर

दूध, चावल और चीनी से तैयार की गई खीर को भी गणपति के भोग में शामिल किया जाता है। खीर को गणेश जी को अर्पित करने के बाद इसे प्रसाद के रूप में परिवार के सदस्यों में बांट देना चाहिए।

केला

केला

फलों में केला भगवान गणेश को अर्पित किए जाने वाले प्रमुख भोगों में शामिल है। पूजा की थाली में केले के साथ दूसरे मौसमी फल भी रखे जा सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं में इसे शुभ और सात्त्विक प्रसाद माना जाता है।

नारियल

नारियल

गणेश पूजा में नारियल का भी विशेष महत्व बताया गया है। इसे शुभता और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। बप्पा को नारियल अर्पित करने के बाद इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है।

भोग के साथ ये चीजें भी चढ़ाएं

गणपति पूजा

भोग के अलावा गणपति पूजा में दूर्वा और लाल फूल, खासकर लाल गुड़हल अर्पित करने की परंपरा भी है। कुछ मान्यताओं में गुड़ और चावल को भी गणेश जी के प्रिय भोगों में गिना गया है।

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

MS Dhoni के 100 करोड़ मानहानि केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने स्वीकार की संपत कुमार की ये 3 मांगें

नेपाल में बाढ़ से 1000 से अधिक मौतें, भारत से मदद जारी, जानिए 5वें विमान से क्या-क्या भेजा गया

हरियाणा: हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे