बंगाली खिचड़ी भोग फोटो.सोशल मीडिया
खाना खजाना

Bengali Khichdi Recipe: दुर्गा पूजा वाली बंगाली खिचुरी घर पर कैसे बनाएं? जानें आसान रेसिपी

Khichdi Recipe: बंगाल की दुर्गा पूजा में भोगेर खिचड़ी खास मानी जाती है। भुनी मूंग दाल, खुशबूदार चावल, घी और साबुत मसालों से बनने वाली इस पारंपरिक खिचड़ी को घर पर बनाने का आसान तरीका जानें।

रीता राय सागर

Highlights:

- बंगाली भोग की खिचड़ी में भुनी मूंग दाल और खुशबूदार चावल का इस्तेमाल होता है।

- पारंपरिक भोग वाली खिचड़ी में प्याज और लहसुन नहीं डाले जाते।

- आलू, फूलगोभी और मटर डालकर इसका स्वाद बढ़ाया जा सकता है।

Bengali Khichdi Recipe For Bhog: बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान भोगेर खिचुरी यानी भोग वाली  खिचुरी  का खास महत्व है। इसे आमतौर पर चावल, भुनी पीली मूंग दाल, घी और साबुत मसालों से बनाया जाता है। कई जगह इसे लाबड़ा यानी मिली-जुली सब्जियों, चटनी और दूसरी चीजों के साथ भोग में परोसा जाता है।

इसकी खासियत है कि पारंपरिक भोग वाली विधि में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया जाता।

बंगाली  खिचड़ी  बनाने के लिए सामग्री

  • गोविंद भोग चावल - 1 कप

  • पीली मूंग दाल - ¾ कप

  • आलू - 1 मध्यम, टुकड़ों में कटा हुआ

  • फूलगोभी - 1 कप, छोटे टुकड़ों में

  • हरी मटर - ½ कप (वैकल्पिक)

  • अदरक का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच

  • तेजपत्ता - 2

  • जीरा - 1 छोटा चम्मच

  • सूखी लाल मिर्च – 2

  • दालचीनी - 1 छोटा टुकड़ा

  • हरी इलायची - 2

  • लौंग - 3–4

  • हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच

  • जीरा पाउडर - ½ छोटा चम्मच

  • हरी मिर्च - 2

  • घी - 2-3 बड़े चम्मच

  • सरसों का तेल - 1-2 बड़े चम्मच

  • नमक और चीनी - स्वादानुसार

  • गर्म पानी - लगभग 5-6 कप

बंगाली स्टाइल  खिचड़ी  बनाने का तरीका

मूंग दाल को भूनें

सबसे पहले एक कड़ाही में मूंग दाल को मध्यम से धीमी आंच पर सूखा भूनें। दाल हल्की सुनहरी होने लगे और उसमें से खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें। इसे ज्यादा गहरा न भूनें। ठंडा होने पर दाल को धो लें।

चावल तैयार करें

गोविंद भोग चावल को 2-3 बार पानी से धोकर छान लें। इसे 10–15 मिनट के लिए अलग दें भुनी दाल और खुशबूदार चावल इस खिचड़ी को खास स्वाद देते हैं।

सब्जियों को हल्का तलें

एक भारी तले के बर्तन में सरसों का तेल गर्म करें। आलू और फूलगोभी डालकर हल्का सुनहरा होने तक तलें। इन्हें निकालकर अलग रख दें। मटर का इस्तेमाल कर रही हैं, तो उसे भी तल लें।

साबुत मसालों का तड़का लगाएं

उसी बर्तन में थोड़ा घी डालें। तेजपत्ता, सूखी लाल मिर्च, जीरा, दालचीनी, इलायची और लौंग डालकर हल्का भूनें। फिर अदरक का पेस्ट डालकर कुछ देर पकाएं। अब हल्दी और जीरा पाउडर डालकर मिला लें।

दाल, चावल और सब्जियां मिलाएं

अब भुनी हुई मूंग दाल और चावल डालकर 1-2 मिनट हल्के हाथ से मिलाएं। तली हुई सब्जियां, हरी मिर्च, नमक और स्वादानुसार थोड़ी चीनी डालें। इसके बाद गर्म पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें।

धीमी आंच पर पकाएं

बर्तन को ढककर धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि दाल और चावल तले में न चिपकें। जरूरत पड़ने पर थोड़ा गर्म पानी और डालें। जब दाल-चावल अच्छी तरह गल जाएं और खिचड़ी गाढ़ी हो जाए, तो गैस बंद कर दें।

घी डालकर परोसें

आखिर में ऊपर से थोड़ा घी डालें और कुछ मिनट ढककर रहने दें। गर्मागर्म बंगाली खिचड़ी को बैंगन भाजा, लाबड़ा या अपनी पसंद की मिक्स सब्जी और खीर के साथ परोसें।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जुबीन गर्ग मौत का केस, अमृतप्रवा महंत और संदीपन गर्ग को मिली जमानत का विरोध

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

YouTube से कितना कमाते हैं ध्रुव राठी? जानिए हरियाणा के लड़के ने जर्मनी जाकर कैसे बनाया अपना डिजिटल साम्राज्य

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?