Breakfast Paratha Recipe :कलौंजी की तरह अजवाइन का उपयोग भी भारतीय रसोई में तड़के, अचार और कई स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए मुख्य रूप से किया जाता है खासतौर पर, अजवाइन का पराठा स्वाद में तो मजेदार होता ही है, साथ ही यह आपकी सेहत खासकर पाचन तंत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
अजवाइन में मौजूद 'थाइमोल' नाम का कंपाउंड पेट में डाइजेस्टिव एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जिससे खाना जल्दी पचता है और पेट की गैस तुरंत आराम मिलता है। यहां हम आपके लिए अजवाइन का पराठा की रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी।
ये भी पढ़ें –Kalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
अजवाइन का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवा के हिस्से के तौर पर पाचन की समस्याओं के इलाज के लिए घरेलू नुस्खे के तौर पर किया जाता है। ये छोटे बीज गैस और पुरानी बदहजमी को भी रोक सकते हैं और उसका इलाज कर सकते हैं।
अगर आपको पेट में लगातार दर्द महसूस हो रहा है, तो आप दर्द से लगभग तुरंत राहत पाने के लिए गर्म पानी के साथ अजवाइन चबा सकते हैं।
अजवाइन के बीज खांसी से राहत दे सकते हैं और फेफड़ों में हवा के बहाव को बेहतर बना सकते हैं। खांसी से राहत पाने के लिए आप अपनी चाय में अजवाइन मिला सकते हैं। हालांकि, सांस से जुड़ी ऐसी दिक्कतों पर अजवाइन के असर को समझने के लिए और रिसर्च की ज़रूरत है।
अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। पुरानी सूजन शरीर में ज़्यादातर बीमारियों की जड़ हो सकती है।