ओट्स रेसिपी फोटो.सोशल मीडिया
खाना खजाना

Oats Recipe: बोरिंग ओट्स को बनाएं और भी मजेदार, 15 मिनट में तैयार होगी ये साउथ इंडियन स्टाइल रेसिपी

Masala Oats Recipe: रोज-रोज एक ही तरह के ओट्स खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार साउथ इंडियन ट्विस्ट दें। राई, करी पत्ता, मिर्च और सब्जियों के तड़के वाला ये मसाला ओट्स सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाता है।

रीता राय सागर

South Indian Oats Recipe: ओट्स को अक्सर लोग दूध और फ्रूट्स के साथ मीठा खाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आपको नमकीन और चटपटा नाश्ता पसंद है, तो साउथ इंडियन स्टाइल मसाला ओट्स जरूर ट्राई करें।

राई, करी पत्ता, हरी मिर्च और सब्जियों का तड़का लगाकर साधारण ओट्स का स्वाद पूरी तरह बदला जा सकता है। ओट्स उपमा जैसी यह डिश झटपट तैयार हो जाती है और सुबह के नाश्ते के लिए अच्छा ऑप्शन है।

मसाला ओट्स बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप ओट्स

  • 1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ

  • 1 छोटा टमाटर, बारीक कटा हुआ

  • 1/4 कप गाजर, बारीक कटी हुई

  • 1/4 कप मटर

  • 1 हरी मिर्च, कटी हुई

  • 8-10 करी पत्ते

  • 1/2 चम्मच राई

  • 1/2 चम्मच जीरा

  • 1 छोटा चम्मच चना दाल

  • 1/2 चम्मच अदरक, बारीक कटा हुआ

  • 1/4 चम्मच हल्दी

  • नमक स्वादानुसार

  • 1-2 चम्मच तेल

  • करीब 1.5-2 कप पानी

  • थोड़ा हरा धनिया

  • 1/2 नींबू

ऐसे बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल ओट्स

सबसे पहले ओट्स भूनें

ओट्स रेसिपी बनाने के लिए कड़ाही गर्म करके उसमें ओट्स डालें और बिना तेल के 2-3 मिनट हल्का भून लें। ओट्स से हल्की खुशबू आने लगे तो इन्हें प्लेट में निकाल लें। ओट्स को पहले हल्का भूनने से ओट्स चिपचिपा नहीं बनता है।

लगाएं साउथ इंडियन तड़का

अब उसी कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें राई डालें और चटकने दें। इसके बाद जीरा, चना दाल, करी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक डालकर कुछ सेकंड भूनें।

प्याज और सब्जियां डालें

अब प्याज डालकर 2 मिनट भूनें। प्याज हल्का नरम हो जाए तो इसमें गाजर और मटर डाल दें। 2-3 मिनट पकाने के बाद टमाटर, हल्दी और नमक डालें।

अब डालें ओट्स

जब टमाटर थोड़ा नरम हो जाए, तो इसमें भुने हुए ओट्स डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। अब करीब 1.5 से 2 कप पानी डालें और अच्छी तरह चलाएं।

5 मिनट में हो जाएगा तैयार

कड़ाही को ढककर धीमी-मध्यम आंच पर करीब 4-5 मिनट पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें। ओट्स पानी सोखकर नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें। जरूरत लगे तो थोड़ा गर्म पानी डालकर इसकी कंसिस्टेंसी अपनी पसंद के अनुसार रखें।

आखिर में लगाएं स्वाद का तड़का

ऊपर से हरा धनिया और थोड़ा नींबू का रस डालें। चाहें तो ऊपर से कुछ भुनी हुई मूंगफली या थोड़ा कद्दूकस किया हुआ नारियल भी डाल सकते हैं। इससे स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर होगा।

नाश्ते के लिए क्यों है अच्छा?

ओट्स में बीटा-ग्लूकन नाम का सॉल्यूबल फाइबर पाया जाता है। सब्जियों के साथ बनाया गया यह मसाला ओट्स नाश्ते में ओट्स और सब्जियों को शामिल करने का आसान तरीका है। अगर आप इसे प्रोटीन रिच बनाना चाहते हैं तो इसके साथ दही, पनीर या उबला अंडा ले सकते हैं।

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम

Weather Update: दिल्ली-UP से बिहार तक आज फिर होगी बारिश! मौसम विभाग ने 15 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, चार ISIS आतंकियों को सजा