Things Not To Apply On Face: त्योहारों के मौसम में हर कोई चाहता है कि चेहरा ग्लो करे और मेकअप भी फ्लॉलेस नजर आए। इसके लिए कई लोग त्योहार में अलग-अलग घरेलू नुस्खे और स्किन केयर प्रोडक्ट्स ट्राई करने लगते हैं।
लेकिन स्किन को बेहतर बनाने के लिए हर चीज को चेहरे पर लगाना आपका नुकसान भी कर सकती है। कुछ आम चीजें स्किन में जलन, ड्राईनेस या इरिटेशन बढ़ा सकती हैं। जानिए किन चीजों को चहरे पर लगाने से बचना चाहिए।
नींबू में मौजूद एसिड चेहरे की त्वचा को इरिटेट कर सकता है। खासकर सेंसेटिव स्किन पर इसे सीधे लगाने से जलन और लालिमा हो सकती है। इसलिए फेस्टिव सीजन से पहले चेहरे पर सीधे नींबू का रस नहीं लगाना चाहिए।
पिंपल या ब्लैकहेड हटाने के लिए टूथपेस्ट लगाना एक पुराना घरेलू हैक है, लेकिन यह स्किन के लिए अच्छा विकल्प नहीं है। इससे चेहरे पर ड्राईनेस और लालिमा बढ़ सकती है। टूथपेस्ट में मौजूद फ्लोराइड स्किन को ड्राई बनाता है।
घर पर DIY स्क्रब बनाने के लिए चीनी का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके मोटे कण चेहरे पर ज्यादा रगड़ खाने से इरिटेशन और ड्राईनेस पैदा करते हैं। खासकर त्योहार से पहले इस तरह के एक्सपेरिमेंट करने से बचना चाहिए।
बेकिंग सोडा को एक्ने या डार्क स्पॉट हटाने के लिए इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। कई घरेलू नुस्खों में बेकिंग सोडा के इस्तेमाल की सलाह मिलती है, लेकिन यह त्वचा के नेचुरल पीएच को प्रभावित करता है। इससे इरिटेशन बढ़ने का खतरा रहता है।
चेहरा धोने के लिए बहुत गर्म पानी इस्तेमाल करने से त्वचा की नमी कम होने लगती है और वह रूखी नजर आती है। इसकी जगह हल्के गुनगुने या सामान्य तापमान के पानी का इस्तेमाल बेहतर है।
त्योहार से ठीक पहले कोई नया DIY फेसपैक या स्किन केयर प्रोडक्ट ट्राई न करें। अगर कोई सामग्री या प्रोडक्ट पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ग्लो पाने के चक्कर में स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचाना बिल्कुल भी सही नहीं है।