प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Eid Mubarak 2026: पुराने मैसेज हुए बोरिंग! अपनों को मुबारकबाद देने के लिए बेस्ट हैं ये कोट्स और शायरी

Eid Ul Fitr 2026: ईद का त्योहार खुशियों और अपनों के साथ प्यार बांटने का मौका होता है। ऐसे में अगर आप भी पुराने और सामान्य मैसेज से बोर हो चुके हैं तो इस बार कुछ खास मैसेज भेज सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Eid Mubarak Wishes: खुशियों, भाईचारे और इबादत का पावन त्योहार ईद-उल-फितर दस्तक देने को है। रमजान के मुकद्दस महीने के बाद आने वाली यह ईद हर किसी के जीवन में नई उमंग और मिठास लेकर आती है। डिजिटल दौर में ईद की मुबारकबाद देने का अंदाज भी अब बदल चुका है। अब वो पुराने और घिसे-पिटे फॉरवर्डेड मैसेज का जमाना नहीं रहा बल्कि लोग अब कुछ यूनिक और पर्सनल तलाशते हैं।

अगर आप भी इस ईद अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को सबसे पहले और सबसे अलग अंदाज में विश करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। हमने आपके लिए कुछ ऐसे चुनिंदा और रूहानी संदेश तैयार किए हैं जो आपके रिश्तों में मोहब्बत की नई चाशनी घोल देंगे।

  • खुशियों की बहार हो, प्यार की फुहार हो, आपका हर दिन ईद जैसा शानदार हो। Eid Mubarak!
  • न कोई रंज हो, न कोई गिला हो, आपका हर दिन ईद जैसा खिला हो।
  • हर ख्वाब आपका हकीकत बन जाए, ईद का ये दिन आपको खुशियों से भर जाए।
  • चाँद से रोशन हो हर रात आपकी, दिल से निकले दुआ हर बात आपकी, ईद का दिन लाए खुशियों की सौगात, कबूल हो हर दुआ आपकी।
  • ईद आई है खुशियां लाई है, दिलों को करीब लाने का पैगाम लाई है, रिश्तों में प्यार और बढ़ जाए, यही दुआ हम लाए हैं।
  • हर मंजिल आपके पास हो, हर कामयाबी आपके साथ हो, दुआ है इस ईद खुदा से बस इतनी, कि मेरा दोस्त हमेशा खुशियों के खास हो।
  • देखा ईद का चांद तो तुम्हारी याद आई, फिर दिल ने धीरे से दुआ की एक गहराई, खुशियां चूमें कदम तुम्हारे हर पल, मेरी तरफ से तुम्हें 'ईद की मुबारकबाद' आई।
  • हवाओं में घुली है आज एक अजीब सी महक, शायद चाँद ने भी आज अपनी चांदनी बदली है, मेरी हर दुआ में शामिल है बस तेरा ही नाम, देखो ईद की मुबारकबाद भी सबसे पहले मैंने ही भेजी है।

ईद पर लगाएं ये शानदार कोट्स

  • हर दिल में मोहब्बत हो, हर चेहरे पर मुस्कान यही है ईद का असली पैगाम।
  • ईद का चांद सिर्फ आसमान में नहीं, अपनों के चेहरों पर भी चमकता है।
  • दुआओं में हमें भी याद रखना, इस ईद खुदा आपकी हर जायज हसरत पूरी करे।
  • चाँद की चमक, अपनों का साथ और पुरानी यादों की मिठास—यही है मेरी तरफ से आपके लिए परफेक्ट ईद का तोहफा
  • इबादत का फल और सब्र का सिला है 'ईद'। अल्लाह आपके सजदों को कबूल फरमाए और झोली खुशियों से भर दे।

ईद सिर्फ गले मिलने का नहीं बल्कि दिलों के मिलने का त्योहार है। अगर किसी से अनबन है तो एक प्यारा सा Eid Mubarak मैसेज भेजकर गिले-शिकवे दूर करने का यह सबसे बेहतरीन मौका है। याद रखिए आपके द्वारा भेजा गया एक छोटा सा संदेश रिश्तों की नई शुरुआत कर सकता है।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है