सौंफ बीज के फायदे ( Social Media) 
लाइफस्टाइल

गर्मियों में सौंफ खाना होता है फायदेमंद, जानिए इसके क्या है सबसे बड़े फायदे

गर्मियों का सीजन चल रहा है इस मौसम में अक्सर तापमान बढ़ने से शरीर पर खराब असर पड़ता है। शरीर के गर्म तापमान को कम करने के लिए आप सौंफ का सेवन कर सकते है।

दीपिका पाल

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: गर्मी का सीजन (Summer Season) जहां पर चल रहा है वहीं पर इस मौसम में फिजा में गर्माहट का अहसास होने लगता है जिसका असर सीधे हमारे शरीर पर पड़ता है। गर्मी के असर को कम करने के लिए आप पेय पदार्थ तो लेते ही होंगे क्या आप सौंफ (Fennel Seed) का सेवन करते है। इसका सेवन गर्मी में करना बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते है सौंफ के गुण और सेहत को मिलने वाले चमत्कारी फायदे..

सौंफ के गुण

गर्मी में खाई जाने वाली सौंफ की बात की जाए तो, इसका सेवन गर्मी में पेट की जलन और गर्मी को कम करने के लिए करते है। इसमें आपको विटामिन, आयरन, फाइबर, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते है जो शरीर को हाइड्रेडेट रखते है। इसके अलावा लू, उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों पर भी सौंफ राहत पहुंचाती है।

जानिए सौंफ खाने के फायदे

गर्मियों में सौंफ का पानी, या फिर सौंफ को किसी ना किसी डिश में बनाकर सेवन करने से फायदे मिलते है।

1- पाचन को बनाता है स्ट्रॉंग

सौंफ को पाचन तंत्र के लिए सबसे बेहतर औषधि में से एक कहा जाता है जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत करती है। इसे अगर आप नियमित तौर पर खाते है तो खाने से पाचक एंजाइम बढ़ता है और फाइबर को बढ़ाता है। इसका सेवन करने से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम स्ट्रॉंग होता है और कब्ज, अपच, गैस जैसी समस्याएं आपको नहीं होती है।

2- शरीर का तापमान करता है कम

गर्मियों में आप सौंफ का सेवन पानी के साथ करते है तो आपके शरीर को ठंडक मिलती है इससे पेट में हो रही गर्मी पर आराम मिलता है तो लू के झटकों से बचाव होता है।

3- इम्यूनिटी करता है बूस्ट

अगर आप सौंफ के पानी का सेवन करते है तो आपको रोगों से लड़ने में मदद मिलती है एक तरह से यह इम्यूनिटी को बूस्ट करने का कारक होता है। इसमें समाए विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट के गुण इम्युनिटी को बेहतर बनाते है।

4- हाई ब्लड प्रेशर पर करता है कंट्रोल

सौंफ के पानी का सेवन करने से आपके शरीर को पोटेशियम मिलता है जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल करता है। नियमित पीने से सौंफ का पानी आपका शरीर हाइड्रेडेट होता है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब