बूंदी के लड्डू की आसान रेसिपी  
लाइफस्टाइल

दिवाली पर खाएं और खिलाएं अपने हाथ के बने बूंदी के लड्डू, जानिए टेस्टी रेसिपी की आसान विधि

दिवाली के खास मौके पर मिठाइयों का महत्व और भी बढ़ जाता है। खासकर बूंदी के लड्डू का। ये एक ऐसे तरह का लड्डू होता है जो शादी और दिवाली के टाइम पर ही घरों में सब से ज्यादा पसंद और खाई जाती है। वैसे तो आप इसे किसी भी टाइम खाकर अपना मुंह मीठा कर सकते हैं।

सीमा कुमारी

Diwali Recipes 2024:31 अक्टूबर 2024 गुरुवार को दीपावली का पर्व पूरे देशभर में मनाया जाएगा। इस खास मौके पर मिठाइयों का महत्व और भी बढ़ जाता है। खासकर बूंदी के लड्डू का। ये एक ऐसे तरह का लड्डू होता है जो शादी और दिवाली के टाइम पर ही घरों में सब से ज्यादा पसंद और खाई जाती है। वैसे तो आप इसे किसी भी टाइम खाकर अपना मुंह मीठा कर सकते हैं, लेकिन सीजन में इस लड्डू को खाने का अपना ही एक अलग टेस्ट है।

अगर आप भी इस दिवाली अपने घर पर हलवाई जैसे बूंदी के लड्डू बनाना चाहते हैं, तो हम आपको आसान रेसिपी और टिप्स बता रहे हैं।

बूंदी लड्डू बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कटोरी बेसन
  • 3 कटोरी चीनी
  • 1 कटोरी सूजी
  • इलायची (स्वाद के लिए)
  • घी और तेल (तलने के लिए)
  • बूंदी के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले चने के आटे में पानी या दूध को मिलाकर पतला पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद किसी कढ़ाई या पैन में घी डालकर गर्म करें। फिर छन्नी में तैयार किए हुए मिश्रण को डालें।
  • फिर इसे हल्की आंच पर इसे सुनहरा फ्राई कर लें। ध्यान रखें ज्यादा ब्राउन न करें।
  • अब घी को सोकने के लिए इसे पैन से निकालकर पेपर पर रखें।
  • फिर दूसरी तरफ चीनी और पानी को मिलाकर चाशनी बनाएं।
  • साथ ही चाशनी में केसर और संतरे की बूंदे डालें।
  • जिससे चाशनी में अच्छी तरह से रंग आ जाए।
  • इसके बाद बनाएं गए चाशनी बूंदी, इलायची और ड्राई फ्रूट्स डालकर सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • फिर 10 मिनट के बाद इसमें ऊपर से थोड़ा गर्म पानी डालें और करीब 1 ½ घंटे के लिए इसे ढककर अलग रख दें।
  • अब हल्के हाथों से तैयार मिश्रण से घई लगातर छोटा-छोटा लड्डू तैयार कर लें।
  • बस दिवाली पर तैयार बूंदी के लड्डू को अब भगवान को भोग लगाएं और खुद भी खाए और घर आए मेहमानों को भी खिलाए।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल