दिल्ली के मशहूर राम लड्डू  
लाइफस्टाइल

अपने हाथों से बनाएं दिल्ली वाला चटपटा स्ट्रीट फूड 'राम लड्डू', जानिए इसकी आसान रेसिपी

वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: अगर दिल्ली के स्ट्रीट फूड (Delhi Street Food) की बात करें। और मुंह में पानी न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। दिल्ली का स्ट्रीट फूड हर किसी को इतना पसंद आता है कि कई लोग वहां जाते ही स्पेशल स्ट्रीट फूड खाने हैं। ऐसे में यदि आप भी दिल्ली के स्ट्रीट फूड के शौकीन है तो आपने 'राम लड्डू' (Ram Laddu) का नाम भी सुना होगा। 'राम लड्डू' मीठा नहीं, बल्कि स्वाद में चटपटा होता है। मूली के साथ हरी चटनी में मिलाकर आप इसका स्वाद ले सकते हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी -

सामग्री

मूंग दाल - 1 कप

चने की दाल - 1/2 कप

हरा धनिया - 3-4 टेबलस्पून

अदरक - 1 इंच (बारीक कटा हुआ)

हरी मिर्च - 3 (बारीक कटी हुआ)

तेल - जरूरत अनुसार

नमक -  स्वाद अनुसार

कद्दूकस मूली - 2-3

धनिया चटनी - 1-2 कटोरी

बनाने की विधि

सबसे पहले मूंग दाल को रातभर के लिए भिगोकर रखें। इसके बाद सुबह इसे ब्लेंडर में बारीक पीस लें।

पीसी हुई दाल को किसी बर्तन में निकाल लें।

अब दाल में नमक डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। इसमें लाल मिर्च, हरी मिर्च, धनिया और हींग डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

इसका टेक्सचर दही बड़े की तरह होगा। अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और इसमें तेल डाल दें।

तेल जब अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो सामग्री लेकर थोड़ा-थोड़ा मिक्सर हाथ में लगाएं और उसे गोल आकार दें।

इसी तरह सामग्री को थोड़ा-थोड़ा करके गोल कर लें। अब इनको गर्म हो चुके तेल की कढ़ाई में डालें।

ऐसे ही बाकी राम लड्डू कढ़ाई में डालें और कुरकुरा होने तक भूनें।

आपके राम लड्डू बनकर तैयार है। मूली और धनिया की चटनी डालकर सभी को सर्व करें।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां