स्किनकेयर (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

चेहरे पर आ गया है कालापन? इन 7 घरेलू नुस्खों से गर्मी में भी चमक उठेगी आपकी स्किन

Face Darkening Home Remedies: तेज धूप, गर्मी और पसीने की वजह से कई लोगों के चेहरे पर कालापन और टैनिंग की समस्या हो सकती है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू नुस्खे त्वचा की देखभाल में मददगार साबित हो सकते हैं।

प्रीति शर्मा
गर्मियों के मौसम में त्वचा की देखभाल करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। धूल, मिट्टी और हानिकारक यूवी किरणें चेहरे पर टैनिंग, मुंहासे और कालेपन का कारण बनती हैं। अक्सर हम महंगे कॉस्मेटिक्स का सहारा लेते हैं लेकिन असली राहत हमारी रसोई में छिपे प्राकृतिक खजानों में ही है। घरेलू नुस्खों के साथ-साथ दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।
खीरे का रस: खीरा प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है। इसका रस निकालकर चेहरे पर लगाएं या स्लाइस काटकर आंखों पर रखें। यह स्किन को हाइड्रेट करता है और आंखों के नीचे के काले घेरों को कम करता है।
एलोवेरा जेल: सनबर्न के लिए एलोवेरा से बेहतर कुछ नहीं। रात को सोने से पहले ताज़ा एलोवेरा जेल लगाएं। यह त्वचा की जलन को शांत करता है और नमी बरकरार रखता है।
गुलाब जल: एक स्प्रे बोतल में गुलाब जल भरकर फ्रिज में रखें। बाहर से आने के बाद चेहरे पर इसे स्प्रे करें। यह टोनर का काम करता है और चेहरे की गंदगी साफ कर तुरंत ताजगी देता है।
चंदन का लेप: चंदन का पाउडर और गुलाब जल मिलाकर पैक तैयार करें। यह चेहरे की गर्मी को सोख लेता है और मुंहासों को रोकने में मददगार है। चेहरे को अंदर से ठंडक पहुंचाने के लिए चंदन बेस्ट घरेलू उपाय है।
दही और शहद: दही में मौजूद लैक्टिक एसिड टैनिंग हटाता है। दही में थोड़ा शहद मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट लगाएं, यह स्किन को कोमल और चमकदार बनाता है।
पुदीना फेस पैक: पुदीने की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें। यह चेहरे पर लगाने से जबरदस्त ठंडक मिलती है और पोर्स साफ होते हैं। चेहरे को ठंडक पहुंचाने के लिए यह फैसपैक काफी मददगार साबित हो सकता है। लेकिन इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
तरबूज का पल्प: तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है। इसका पल्प चेहरे पर रगड़ने से सूरज की किरणों से हुए नुकसान की भरपाई होती है। यह न केवल डैमेज सेल्स को रिपेयर करता है, बल्कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स चेहरे के कालेपन को हटाकर उसे इंस्टेंट ग्लो और फ्रेशनेस देते हैं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच