लाइफस्टाइल

नवरात्रि पूजा में इस रंग का यह फूल अवश्य चढ़ाएं माता को, जो है मां दुर्गा का सबसे प्रिय पुष्प, मंगल दोष से भी मिलेगी मुक्ति

वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: हर वर्ष आने वाली 'शारदीय नवरात्रि' (Shardiya Navratri 2023) महापर्व का हम सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस वर्ष 15 अक्टूबर से 'शारदीय नवरात्रि' का आगाज हो चुका है। नवरात्रि आते ही भक्तगण मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए अनेक उपाय अपनाते हैं और उनके चरणों में नतमस्तक हो जाते हैं। इसके अलावा, इन दिनों नवरात्रि के पर्व में हम माता रानी को प्रसन्न करने के लिए अनेक वस्तुएं भी उन्हें चढ़ाते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं वह एक चीज़ जो देवी मां को सबसे ज्यादा प्रिय है। वह है 'लाल गुलहड़ का फूल' (Gudhal Flower Benifits)। इस फूल के बिना देवी मां की पूजा अधूरी मानी जाती है। माता रानी की कृपा पाने के लिए उन्हें लाल गुलहड़ का फूल जरूर अर्पित करें। आइए जानें मां दुर्गा को लाल गुड़हल का फूल क्यों चढ़ाया जाता है? नवदुर्गा को कौन से फूल प्रिय हैं?

हिंदू धर्म ग्रंथ के अनुसार, देवी मां को लाल गुलहड़ का फूल अति प्रिय है, देवी मां आदि शक्ति हैं और लाल रंग शक्ति का प्रतीक होता है, यह रंग ऊर्जा का भी प्रतिनिधित्व करता है। इस वजह से देवी मां को लाल गुलहड़ का फूल सबसे प्रिय है। जो भी भक्त मां देवी को लाल गुलहड़ का फूल चढ़ाते हैं, उनकी हर मनोकामना मां देवी शीघ्र पूर्ण करती हैं। ऐसे में माता रानी की कृपा पाने के लिए उन्हें गुलहड़ का फूल जरूर अर्पित करें।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि में आप पूजा के समय 'मां काली' को लाल गुड़हल के फूलों की एक माला पहनाएं। फिर उसके बाद कुंजिका स्तोत्र के मंत्र का कम से कम 11 हजार बार जाप करें। उनके आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे और संकट दूर होंगे।

मंगल दोष दूर करने के लिए नवरात्रि में मंगलवार के दिन मां दुर्गा को लाल गुड़हल का फूल चढ़ाएं।  कहते है इससे कुंडली का मंगल दोष दूर हो सकता है। इसके अलावा, हर मंगलवार को हनुमान जी को लाल गुड़हल का फूल अर्पित करने से भी मंगल दोष दूर होगा।

भय मुक्ति और शक्ति के लिए नवरात्रि के पर्व में आप दोपहर में लाल गुड़हल का एक फूल मां काली को अर्पित कर दें। इससे मां काली प्रसन्न होंगी और उनकी कृपा से भय दूर होगा। मां काली के प्रभाव से नकारात्मक शक्तियों का अंत होता है।

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद