लाइफस्टाइल

करवा चौथ के दिन भूलकर भी दान न करें ये चीज़ें, और इन दो रंगों की वस्तुओं का इस्तेमाल से करें परहेज़

वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल: आज यानी 1 नवंबर 2023 बुधवार को 'करवा चौथ' (Karwa Chauth 2023) का पावन त्योहार पूरे देशभर में  मनाया जाएगा। सुहागिनों का सबसे अहम व्रत करवा चौथ हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। विवाहित महिलाओं के लिए ये व्रत अधिक महत्व रखता है।

इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के निर्जला उपवास रखती है। और शाम को पति के हाथों से जल पीकर व्रत खोलती है। इस व्रत (Karwa Chauth) के कई सारे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में हर व्रतियों को इन नियमों को जानकर व्रत की शुरुआत करनी चाहिए। तो आइए जानें इस व्रत के दौरान ऐसा क्या नहीं करना चाहिए-

ज्योतिष- शास्त्र के अनुसार, महिलाओं को इस पर्व पर सुहाग की चीजों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानी बढ़ सकती है। खासतौर, पर जिन चीजों को सुहाग का प्रतीक माना गया है जैसे - चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी, मंगलसूत्र, बिछुआ, आलता आदि।

हालांकि व्रत का पारण करने के बाद या फिर अगले दिन अपनी सास को सुहाग की सामग्री दे सकते हैं, जिससे आपके संबंध में मिठास आएगी। कहा जाता है कि व्रत के दौरान काली और सफेद चीजों के उपयोग से बचना चाहिए। इसके अलावा व्रत के दौरान, सोना नहीं चाहिए। साथ ही तामसिक चीजों का उपयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसका असर निजी जिंदगी पर पड़ता है।

ज्योतिषियों का मानना है कि, करवा चौथ के दौरान व्रतियों को सरगी का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा, इस शुभ दिन पर सोलह श्रृंगार भी जरूर करना चाहिए और शिव परिवार की पूजा करनी चाहिए। इन छोटी - छोटी चीजों से ही आपका व्रत संपूर्ण होता है।

पौराणिक मान्यता है कि करवा चौथ व्रत रखने की परंपरा महाभारत काल से चली आ रही है। जब पांडवों पर संकट के बादल मंडराए थे तो श्रीकृष्ण के कहे अनुसार द्रोपदी ने करवा चौथ का व्रत पूजन किया था। जिसके प्रभाव से पांडवों पर आई विपदा टल गई थी। मान्यता है जो सुहागिन स्त्री इस दिन अन्न-जल का त्याग कर व्रत रखती हैं उसके सुहाग पर कभी कोई आंच नहीं आती। इसलिए हिंदू धर्म में इस व्रत का बड़ा महत्व है।

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार