अपराजिता फेसपैक फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Aparajita Flower Face Pack: त्योहारों से पहले चेहरे पर आएगा निखार, घर पर बनाएं अपराजिता का फेस पैक और सीरम

Aparajita Flower Serum: दिवाली और करवा चौथ पर चेहरे को फ्रेश और चमकदार बनाना चाहती हैं, तो अपराजिता के फूलों से बना यह घरेलू फेस पैक और सीरम ट्राई कर सकती हैं।

रीता राय सागर

Highlights:

  • अपराजिता के नीले फूलों और दही-शहद से बनाएं आसान घरेलू फेस पैक।

  • अलसी के बीजों से तैयार करें चेहरे के निखार के लिए जेल, लेकिन इसे लंबे समय तक स्टोर न करें।

  • त्योहार से ठीक पहले कोई नया नुस्खा आजमाने के बजाय पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

Skin Care Tips:  दिवाली की तैयारियों के बीच घर की सजावट, कपड़ों और मेकअप के साथ स्किन केयर के लिए भी थोड़ा समय निकालना अच्छा लगता है। महिलाएं चाहती हैं कि मेकअप से पहले त्वचा फ्रेश और निखरी हुई नजर आए। ऐसे में अगर आपके घर में अपराजिता का पौधा है, तो उसके नीले फूलों से एक आसान घरेलू फेस पैक तैयार करें, जो आपके चेहरे को फ्रेश औऱ ग्लोइंग बनाएगा।

अपराजिता का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से ड्रिंक की तरह किया जाता है। इसके अर्क में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं और अब इसका इस्तेमाल कुछ कॉस्मेटिक उत्पादों में भी किया जाता है।

अपराजिता के फूलों से बनाएं फेस पैक

  • 2–3 साफ अपराजिता के फूल

  • 1 छोटा चम्मच सादा दही

  • आधा से 1 छोटा चम्मच शहद

बनाने का तरीका

सबसे पहले अपराजिता के फूलों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इन्हें थोड़े से पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसमें दही और शहद मिलाकर एकसार मिश्रण की तरह तैयार करें।

चेहरे को साफ करने के बाद इस मिश्रण की पतली परत लगाएं। इस पैक को आंखों और होंठों के आसपास लगाने से बचें। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धीरे-धीरे धो लें और मॉइस्चराइजर लगा लें।

अपराजिता और अलसी से तैयार करें घरेलू जेल

  • 1 कप पानी

  • 1 छोटा चम्मच अलसी के बीज

  • 2–3 साफ अपराजिता के फूल

  • विटामिन ई कैप्सूल

बनाने का तरीका

एक छोटे पैन में पानी और अलसी के बीज डालें। धीमी आंच पर गर्म करें और बीच-बीच में चलाते रहें। जब पानी थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तो अपराजिता के फूल डालकर कुछ मिनट और पकाएं। मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें। फिर साफ, महीन छन्नी से छान लें। इससे जेल जैसा मिश्रण मिलेगा। अब इसमें विटामिन ई की कैप्सूल ऐड करें और इसे फ्रिज में स्टोर करें।

अपराजिता के फूल में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से बचाता दही और शहद के साथ बनाया गया अपराजिता फेस पैक त्वचा को मुलायम और मॉइस्चराइज बनाता है।

सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की पेशी, रविवार को सुनवाई के दौरान क्यों फंसा था पेंच?

लंदन में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान और PoK के झंडों के साथ दिखे कांग्रेस के झंडे, किरेन रिजिजू का तीखा हमला

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए लाल कृष्ण आडवाणी, छाती में संक्रमण की वजह से थे भर्ती; अपोलो ने जारी किया बुलेटिन

दिल्ली में कॉकरोचों को निपटाने आ गई लाल हिट जनता पार्टी, अभिजीत दीपके को दी खुली चुनौती

टाइगर श्रॉफ पर हमला को लेकर एक्शन मोड में सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा