दीवाली क्लीनिंग टिप्स फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Diwali Cleaning Tips: दिवाली पर घर से क्या हटाएं और क्या संभालकर रखें? पुरानी चीजों को लेकर ये गलतियां न करें

Diwali Cleaning: दिवाली की सफाई में टूटे बर्तन, पुराने कपड़े और खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान हटाएं, लेकिन जरूरी दस्तावेज, यादगार चीजें और काम की सजावट संभालकर रखें। जानें क्या रखें और क्या हटाएं।

रीता राय सागर

Highlights:

  • टूटे बर्तन, एक्सपायर प्रोडक्ट्स और खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान को सही तरीके से हटाएं।

  • पुराने कपड़े दान करें और उपयोगी त्योहार की सजावट संभालकर रखें।

  • जरूरी कागजात और यादगार चीजों को बिना जांचे न फेंकें।

Things to Remove Before Diwali: दिवाली की सफाई में घर के कोने-कोने से पुरानी चीजें निकलती हैं। कहीं टूटे बर्तन मिलते हैं, तो कहीं पुराने कपड़े, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान और सालों से रखे डिब्बे। ऐसे में समझ नहीं आता कि क्या फेंक दें और किस चीज को संभालकर रखें। दिवाली पर घर की सफाई करते समय सिर्फ सामान हटाना ही जरूरी नहीं है, बल्कि यह भी देखना चाहिए कि कौन-सी चीज काम की है और किसे दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

दिवाली पर घर से हटा दें ये 5 चीजें

टूटे बर्तन और खराब सजावटी सामान

घर में रखे टूटे कप, प्लेट, चटक चुके गमले और खराब सजावटी सामान को छांट लें। अगर इन्हें ठीक किया जा सकता है, तो मरम्मत कराएं। बेकार हो चुके सामान को सही तरीके से हटाएं, ताकि किसी को चोट न लगे।

पुराने और खराब कपड़े

अलमारी में ऐसे कपड़े मिल सकते हैं जिन्हें आपने लंबे समय से नहीं पहना है। जो कपड़े अच्छी हालत में हैं, उन्हें जरूरतमंद लोगों को दान कर सकते हैं। फटे या बहुत खराब कपड़ों को दोबारा इस्तेमाल करने या टेक्सटाइल रीसाइक्लिंग के लिए अलग रखें।

एक्सपायर हो चुकी दवाइयां और कॉस्मेटिक्स

दिवाली की सफाई में दवाइयों की एक्सपायरी डेट जरूर देखें। पुराने स्किन केयर प्रोडक्ट्स और मेकअप को भी जांचें। एक्सपायर दवाइयों को सामान्य कूड़े में या टॉयलेट में फेंकने के बजाय स्थानीय फार्मेसी या निर्धारित दवा को निस्तारण विधि द्वारा ही फेंके।

खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान

पुराने चार्जर, खराब तार, बंद पड़े गैजेट और इस्तेमाल न होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ई-वेस्ट में डालें। इन्हें सामान्य कूड़े में न डालें। अधिकृत ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर पर जमा करना बेहतर है।

बेकार डिब्बे और पैकेजिंग

घर में जमा पुराने डिब्बों, खाली बोतलों और पैकेजिंग को छांटें। साफ और उपयोगी डिब्बे रख सकते हैं, जबकि बाकी सामान को उसकी सामग्री के अनुसार रीसाइक्लिंग के लिए दें।

दिवाली पर इन चीजों को संभालकर रखें

1. पुरानी तस्वीरें, पत्र, जरूरी दस्तावेज और यादगार चीजें संभालकर रखें। इन्हें सुरक्षित फोल्डर या बॉक्स में व्यवस्थित करें।

2. अच्छी हालत में मौजूद दीये, लाइट्स, तोरण और सजावटी सामान को अगले साल इस्तेमाल के लिए सुरक्षित रखें। बिजली की खराब लाइट्स को इस्तेमाल न करें।

3. जो चीजें मजबूत हैं और आगे काम आ सकती हैं, उन्हें सिर्फ पुरानी होने के कारण न हटाएं।

4. प्रॉपर्टी के पेपर, बीमा दस्तावेज और अन्य जरूरी रिकॉर्ड को बिना जांचे न फेंकें। पुराने दिखने वाले कागज भी काम के हो सकते हैं।

सफाई करते समय न करें ये गलतियां

दिवाली की सफाई में जल्दबाजी करके हर पुरानी चीज को बेकार न समझें। पहले सामान को तीन हिस्सों में बांटें- रखना, दान करना और रीसाइक्लिंग। इससे समय भी बचेगा और उपयोगी सामान बर्बाद भी नहीं होगा।

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार