लाइफस्टाइल

खीरे और टमाटर के रस से स्किन की इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: सुंदर निखरी त्वचा न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है, बल्कि अच्छी सेहत की भी निशानी होती है। ऐसे में खीरा और टमाटर का रस चेहरे की हर तरह समस्याओं को दूर रखने में मदद कर सकती है। क्योंकि, खीरा और टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C, कैफिक एसिड, विटामिन K, सिलिका और विटामिन A  आदि पोषक पाए जाते हैं। इन दोनों के मिश्रण का इस्तेमाल करने से त्वचा खूबसूरत और ग्लोइंग बनती हैं। आइए जानें खीरा और टमाटर का रस चेहरे की किन समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है।

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप कील -मुंहासों से परेशान हैं तो खीरा और टमाटर का पैक इस्तेमाल करें। इसमें हाइड्रेटिंग गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के तेल को कम करने में मदद करता है। इसका उपयोग करने के लिए खीरा का रस, टमाटर का रस और अदरक के रस एक साथ अच्छी तरह मिलाकर एक गाढ़ा पैक तैयार कर लें। उसके बाद इस मिश्रण को हल्के हाथों से अपने चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर इसे सूखने के लिए छोड़ दें।

त्वचा पर जमा गंदगी और तेल रोम छिद्रों को बंद कर देती है। ऐसे में त्वचा को ठीक से एक्सफोलिएट करने के लिए खीरा और टमाटर के जूस का इस्तेमाल करें। टमाटर और खीरे में मौजूद एंजाइम्स डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पाने में मदद करते हैं। इसके लिए खीरा और टमाटर के रस को एक छोटे बाउल में निकालकर अच्छे से मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगाकर सूखने दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोकर साफ करें।

खीरे और टमाटर का रस गर्मियों में होने वाली सनबर्न की समस्या को दूर करने में काफी मदद करता है। सनबर्न से स्किन में लाल चकत्ते और रैशेज होने लगते हैं। ऐसे में खीरे और टमाटर का रस टैन के प्रभाव को कम करके त्वचा को कूल रखने का काम करता है। चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने के लिए आप शहद और दही में खीरे और टमाटर का रस मिलाकर टैन वाले हिस्से पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं।

इन सभी घरेलू नुस्खों को अपनाकर त्वचा से जुड़ी हर तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी