नारियल तेल के लिए कंटेनर (सौ. डिजाइन फोटो) 
लाइफस्टाइल

सर्दियों में नारियल तेल जम जाता है? जानिए कांच या प्लास्टिक में कौन सा कंटेनर होता है सही

How To Store Coconut Oil: नारियल तेल, सर्दियों के मौसम में सुरक्षित रहे और जमे नहीं इसके लिए आपको कंटेनर का सही तरह के चयन करना चाहिए। नारियल तेल को प्लास्टिक या कांच किस कंटेनर में रखना सही होगा।

दीपिका पाल

Coconut Oil Container: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में तापमान ठंडा होने का असर शरीर के अलावा कई चीजों पर नजर आता है। नारियल का तेल इस लिस्ट में पहली बार आता है जिसे ठंडी इंसानों से ज्यादा लगती है यानि जम जाता है। ठंड के मौसम में लोग सिर या शरीर में लगाने और खाना बनाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल भरपूर रूप से करना चाहते है लेकिन जमने की वजह से नारियल तेल किसी काम का नहीं होता है।

नारियल तेल, सर्दियों के मौसम में सुरक्षित रहे और जमे नहीं इसके लिए आपको कंटेनर का सही तरह के चयन करना चाहिए। नारियल तेल को प्लास्टिक या कांच किस कंटेनर में रखना सही होगा चलिए जान लेते है इसके बारे में।

जानिए नारियल तेल को किस कंटेनर में रखें

यहां पर सर्दियों में नारियल तेल को किस कंटेनर में रखना सुरक्षित होगा इसके बारे में बताया गया है। नारियल तेल को हमेशा ताजा और जमने से बचाने के लिए सही कंटेनर या बर्तन का चयन करना चाहिए। नारियल तेल को स्टोर रखने के लिए कांच का कंटेनर या बर्तन सबसे सही माना गया है। इस कांच के बर्तन में नारियल तेल रखने से नारियल तेल के प्राकृतिक गुण खराब नहीं होते है। यहां पर कांच को नॉन रिएक्टिव यानि बिना प्रतिक्रिया के मटेरियल माना गया है। इस वजह से तेल को कांच के कंटेनर में रखने से उसकी शुद्धता, ताजगी और खूश्बू कम नहीं होती है वहीं पर यह तेल लंबे समय तक सुरक्षित रखता है। इस बर्तन में नारियल तेल को रखने से जमने के बाद पिघलाना भी सही होता है।

सीधे धूप में रखने से नुकसान

कांच के बर्तन में नारियल तेल सुरक्षित तो होता है लेकिन इस कंटेनर को सीधे धूप में रखने से बचाना चाहिए। दरअसल कांच के बर्तन में नारियल तेल रखने से ऑक्सीजन उसके अंदर नहीं जा पाती. कांच हवा और ऑक्सीजन के लिए एक रुकावट की तरह काम करता है, जिससे नारियल तेल ज्यादा समय तक ताजा बना रहता है और जल्दी खराब नहीं होता। वहीं पर बताते चलें कि, कांच की सतह बंद होती है जिसमें किसी प्रकार के छेद नहीं होते है। इसमें अगर नारियल तेल या तेज गंध वाले मसाले रखते हैं, तो तेल या गंध के कण कांच की सतह के अंदर नहीं जाते है और नारियल तेल को खराब नहीं करते है।

प्लास्टिक में नारियल तेल नहीं रखें

अक्सर नारियल का तेल प्लास्टिक की बोतल में आता है। यह नुकसानदायक माना गया है। दरअसल प्लास्टिक के कंटेनर में BPA जैसे खतरनाक रसायन हो सकते हैं। इसे गर्म करके पिघलाने से प्लास्टिक के सूक्ष्म हानिकारक कण तेल में घुल जाते है और नुकसान करते है। प्लास्टिक के कंटेनर या बोतलों में BPA और फ्थेलेट्स जैसे रसायन होते हैं, जो तेल की शुद्धता और ताजगी के लिए सही नहीं माने जाते।

वे कौन होते हैं सर्कुलर जारी करने वाले? BCI पर भड़के CJI सूर्यकांत, छात्रों के हक में कही बड़ी बात

चमोली टनल हादसा: मौके पर पहुंचे CM धामी, मुआवजे का किया ऐलान, 3 लोगों को बचाने युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी

NALSAR विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का BCI पर तीखा हमला, बोलीं- संस्थाओं का राजनीतिक इस्तेमाल बंद हो

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अचानक बिगड़ी तबीयत, AIIMS में कराए गए भर्ती

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7