सैल्मन डीएनए और एक्सोसोम ट्रीटमेंट पर शोध जरूरी है।
रेड लाइट थेरेपी और स्किन बूस्टर के नतीजे व्यक्ति और उपचार के अनुसार बदलते हैं।
ग्लूटाथियोन ड्रिप जैसे कॉस्मेटिक उपचार डॉक्टर की सलाह के बिना न करवाएं।
Celebrity Beauty Treatments: स्क्रीन की दूसरी ओर बेहद चमकती त्वचा, चेहरे पर कसाव और बिना मेकअप के भी दमकता चेहरा बताता है कि सेलिब्रिटीज की खूबसूरती का कोई तोड़ नहीं है। इसके बाद अक्सर लोग जानना चाहते हैं कि इसके पीछे कौन-से ब्यूटी ट्रीटमेंट हैं।
आपको बता दें कि इन दिनों सैल्मन डीएनए फेशियल, एक्सोसोम ट्रीटमेंट, स्किन बूस्टर और रेड लाइट थेरेपी का अधिक इस्तेमाल किया जाता है। सोशल मीडिया पर इनके फायदे खूब बताए जाते हैं, लेकिन क्या हर ट्रीटमेंट वाकई उतना असरदार है, जितना दावा किया जाता है? आइए समझते हैं इन ट्रेंड्स की हकीकत।
सैल्मन डीएनए फेशियल को लेकर दुनियाभर में चर्चा है। अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन और किम कार्दशियन जैसी हस्तियों की वजह से यह ट्रीटमेंट सुर्खियों में रहा है। इसमें इस्तेमाल होने वाले पीडीआरएन नाम के तत्व को मछली के डीएनए से तैयार किया जाता है। इसे त्वचा की बनावट, नमी और रिपेयरिंग में मदद करने के उद्देश्य से इस्तेमाल किया जाता है।
एक्सोसोम ऐसे सूक्ष्म कण होते हैं, जो कोशिकाओं के बीच मैसेज पहुंचाने में भूमिका निभाते हैं। ब्यूटी इंडस्ट्री में इनका इस्तेमाल त्वचा की मरम्मत, बालों की देखभाल और उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने के लिए किया जाता है।
स्किन बूस्टर ऐसे इंजेक्शन वाले ब्यूटी ट्रीटमेंट्स है, जो त्वचा में नमी, बनावट और लचीलेपन को बेहतर करता है। कुछ उपचारों में हायलूरोनिक एसिड जैसे तत्वों का भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ये बूस्टर्स फिलर नहीं होते हैं।
रेड लाइट थेरेपी में खास वेबलेंथ वाली लाल रोशनी का इस्तेमाल किया जाता है। इस ट्रीटमेंट को प्रोफेशनल द्वारा क्लिनिक में किया जाता है। इसे त्वचा की बनावट, फाइन लाइंस और पफिनेस को कम करने के लिए किया जाता है।
ग्लूटाथियोन आईवी ड्रिप को त्वचा का रंग हल्का करने और त्वचा की चमक बढ़ाने के लिए किया जाता है। इस प्रोसेस में नसों के जरिए सप्लीमेंट्स को शरीर तक पहुंचाया जाता है। सभी ब्यूटी ट्रीटमेंट्स को एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही की जानी चाहिए।
किसी भी ट्रेंड को अपनाने से पहले स्किन स्पेशलिस्ट से अपनी त्वचा की जरूरत, परिणाम और जोखिम पर चर्चा जरूर करें। ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट, उसकी डेट, जरूरी सावधानी और ट्रीटमेंट के बाद की आफ्टर केयर के बारे में जरूर जान लें।