एलोवेरा जेल फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Aloe Vera for Face: क्या रोज चेहरे पर एलोवेरा लगाना सही है? जानें कितनी देर रखें और किन गलतियों से बचें

Aloe Vera Gel: एलोवेरा को नेचुरल स्किनकेयर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या इसे हर दिन चेहरे पर लगाना सुरक्षित है? जानिए इससे जुड़ी गलतियां, संभावित फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका।

रीता राय सागर

Highlights:

  • एलोवेरा जेल हर किसी की त्वचा को सूट करे, ऐसा जरूरी नहीं है।

  • ड्राई स्किन वाले लोग एलोवेरा के बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।

  • फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से पहले उसे अच्छी तरह साफ कर लें।

Aloe Vera Gel Benefits: चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए कई लोग एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करते हैं। किसी को इसे सुबह लगाने की आदत है, तो कोई रात में सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा लगाता है। लेकिन क्या रोज एलोवेरा लगाने से त्वचा को फायदा होता है? इसका जवाब आपकी त्वचा और इस्तेमाल किए जा रहे जेल पर निर्भर करता है।

क्या रोज चेहरे पर एलोवेरा लगा सकते हैं?

अगर आपकी स्किन को एलोवेरा सूट करता है यानी जलन-खुजली जैसी शिकायत नहीं होती है, तो इसे रोजाना स्किनकेयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। एलोवेरा जेल में पानी और कई अन्य कंपाउंड होते हैं, जो त्वचा को कुछ समय के लिए ठंडक और आराम देते हैं।

चेहरे पर एलोवेरा लगाने का सही तरीका क्या है?

पहले पैच टेस्ट करें

नया एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाने से पहले हाथ के अंदरूनी हिस्से या कोहनी के पास थोड़ी मात्रा लगाकर टेस्ट करें। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के अनुसार, नए स्किनकेयर प्रोडक्ट को छोटी जगह पर दिन में दो बार 7 से 10 दिनों तक टेस्ट करना बेहतर है। अगर लालिमा, खुजली या सूजन हो, तो इसका इस्तेमाल न करें।

साफ चेहरे पर लगाएं

चेहरे को हल्के क्लींजर से साफ करके सुखा लें। इसके बाद एलोवेरा जेल की पतली परत लगाएं। आंखों के आसपास और होंठों पर इसे लगाने से बचें।

कितनी देर रखें?

एलोवेरा को साफ चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर धो लें। अगर चेहरे पर कोई समस्या या सनबर्न हो, तो इसे 20 से 30 मिनट या पूरी रात लगाकर छोड़ सकते हैं।

मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें

एलोवेरा जेल लगाने के बाद जरूरत के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं। खासकर ड्राई स्किन वालों के लिए यह जरूरी है, क्योंकि केवल जेल लगाने से त्वचा की नमी लंबे समय तक नहीं बनी रहती है।

ड्राई, ऑयली और सेंसिटिव स्किन वाले क्या ध्यान रखें?

  • ड्राई स्किन: फ्रेगरेंस-फ्री जेल चुनें और उसके बाद मॉइस्चराइजर लगाएं। अगर त्वचा में खिंचाव बढ़े, तो इस्तेमाल बंद कर दें।

  • ऑयली स्किन: हल्का, नॉन-कॉमेडोजेनिक जेल चुन सकती हैं। एलोवेरा जेल से मुहांसों में आराम मिलता है।

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल

त्योहार से पहले भारत समेत कई देशों में सोने की मांग बढ़ी, कीमतों में आई तेजी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट