स्टाइलिश ट्रेडिशनल आउटफिट में तैयार महिला (सौ. पिन्टरेस्ट) 
लाइफस्टाइल

Fashion Tips: रिसेप्शन पार्टी में क्या पहनें? अगर आप भी हैं कंफ्यूज, तो इन सेलिब्रिटी लुक्स से लें इंस्पिरेशन

शादी के बाद होने वाली रिसेप्शन पार्टी में क्या पहनें यह सवाल अक्सर कई लोगों को कंफ्यूज कर देता है। ऐसे में अगर आप भी अपने रिसेप्शन लुक को लेकर असमंजस में हैं, तो कुछ सेलिब्रिटी इंस्पायर्ड आउटफिट्स से आइडिया ले सकते हैं।

प्रीति शर्मा
अगर आप भारी लहंगों से हटकर कुछ मॉडर्न ट्राई करना चाहती हैं तो कियारा आडवाणी और रकुल प्रीत सिंह के रिसेप्शन गाउन्स से इंस्पिरेशन लें। बॉडीकॉन या फिश-कट गाउन के साथ बोल्ड मेकअप और ओपन हेयर एक परफेक्ट पार्टी रेडी लुक देते हैं। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कंफर्ट और ग्लैमर का फ्यूजन चाहते हैं।
आलिया भट्ट और कियारा आडवाणी की तरह सॉफ्ट पेस्टल कलर्स जैसे मिंट ग्रीन, आइवरी या लेमन येलो लहंगा इस वेडिंग सीजन के सबसे बड़े ट्रेंड्स में से एक है। हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे के साथ डायमंड ज्वेलरी और नो-मेकअप लुक बहुत ही सोफिस्टिकेटेड लगता है। पेस्टल कलर्स न केवल आंखों को सुहाते हैं बल्कि फोटो में भी बहुत शानदार दिखते हैं।
कुछ बिल्कुल यूनिक और हटकर पहनना है तो साड़ी के साथ मैचिंग एम्ब्रॉयडर्ड ब्लेजर ट्राई करें। यह लुक न केवल स्टाइलिश है बल्कि सर्दियों की शादियों के लिए भी परफेक्ट है। साड़ी और ब्लेजर का कलर सेम रखें और साथ में मांग-टीका या हैवी ज्वेलरी पहनें ताकि लुक फेस्टिव बना रहे। यह बोल्ड लुक उन महिलाओं के लिए है जो अपने फैशन के साथ रिस्क लेना पसंद करती हैं।
रिसेप्शन के लिए रॉयल और क्लासी दिखना चाहती हैं, तो अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण की तरह सिल्क या बनारसी साड़ी चुनें। गहरे रंगों जैसे डार्क ग्रीन या मैरून साड़ी के साथ हैवी चोकर नेकलेस और जुड़ा हेयरस्टाइल आपके लुक में चार चांद लगा देगा। यह लुक पारंपरिक होने के साथ-साथ बेहद एलीगेंट लगता है।
पार्टी की रात को चमकने के लिए कियारा आडवाणी का व्हाइट सेक्विन लुक या जाह्नवी कपूर की तरह शिमरी लहंगा-साड़ी चुनें। साड़ी के साथ बेल्ट या केप का इस्तेमाल कर उसे इंडो-वेस्टर्न ट्विस्ट दें। चोकर और मिनिमल मेकअप इस लुक को बैलेंस रखेगा। लाइट रिफ्लेक्ट करने वाले सेक्विन आपको भीड़ से अलग और शो-स्टॉपर बनाते हैं।

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना

महिलाओं की पहचान सिर्फ पत्नी, बेटी और मां नहीं...पुणे में राहुल गांधी ने बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत

अभिजीत दीपके समेत 5 लोगों पर एफआईआर, सरकारी स्कूल में घुसकर हंगामा करने का आरोप, रुकेगा स्कूल ठीक करो अभियान?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें