ईयररिंग डिजाइन्स (सौ. पिन्टरेस्ट)
होली का त्योहार रंगों, मस्ती और ढेर सारी तस्वीरों का होता है। शादी के बाद अपनी पहली होली पर हर दुल्हन चाहती है कि वह सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। अक्सर भारी ज्वेलरी पहनने से कान में दर्द या रंगों के कारण गहनों के खराब होने का डर रहता है। ऐसे में लाइटवेट गोल्ड ईयररिंग्स एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरे हैं।फ्लोरल चांदबाली: चांद बाली का क्रेज कभी कम नहीं होता। नई दुल्हनों के लिए बारीक नक्काशी वाली छोटी चांद बालियां इस समय काफी ट्रेंड में हैं। इनका वजन कम होता है लेकिन इनका घेरा चेहरे को एक भरा-भरा और रॉयल लुक देता है। सफेद चिकनकारी सूट या पीली साड़ी के साथ ये बेहद खूबसूरत लगती हैं।सुई-धागा डिजाइन्स: अगर आप कुछ मॉडर्न और एथनिक का फ्यूजन चाहती हैं तो गोल्ड सुई-धागा इयररिंग्स ट्राई करें। ये पहनने में बहुत हल्के होते हैं और गले में बिना किसी हार के भी आपके लुक को कंप्लीट करते हैं। होली के हुड़दंग में इनके गिरने या खोने का डर भी कम रहता है।झुमकी विथ पर्ल ड्रॉप्स: पारंपरिक झुमकी हमेशा से दुल्हनों की पहली पसंद रही है। इस होली आप छोटी गोल्ड झुमकी चुनें जिसमें नीचे छोटे-छोटे मोती लगे हों। मोती आपके चेहरे पर एक सॉफ्ट ग्लो लाते हैं और सोने की चमक के साथ मिलकर आपको एक ग्रेसफुल लुक देते हैं।मीनाकारी स्टड्स: रंगों के त्योहार पर रंगों वाली ज्वैलरी! सोने के स्टड्स जिन पर लाल, हरे या नीले रंग की मीनाकारी की गई हो, बहुत ही आकर्षक लगते हैं। ये उन दुल्हनों के लिए बेस्ट हैं जो बहुत ज्यादा लटकने वाले ईयररिंग्स पसंद नहीं करतीं।होली पर रंगों और पानी का इस्तेमाल होता है इसलिए अपनी गोल्ड ज्वैलरी पहनने के बाद उसे एक बार साफ पानी से जरूर धो लें और फिर सूखे कपड़े से पोंछकर रखें। इससे सोने की चमक बरकरार रहेगी।