File Photo 
लाइफस्टाइल

धनतेरस से पहले घर के इस हिस्से की सफाई कर लें, पूरे साल मां लक्ष्मी का रहेगा वास

इस दिन घर के ईशान्य (North-East Corner) कोण, पूर्व दिशा, उत्तर दिशा की साफ -सफाई करनी अवश्य चाहिए। ऐसा करना जातक के लिए बहुत ही शुभ एवं मंगलमय हो सकता है।

मृणाल पाठक

-सीमा कुमारी

धनतेरस (Dhanteras) का पावन त्योहार कल यानी 2 नवंबर, मंगलवार के दिन है। मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन भगवान धन्वंतरि (Lord Dhanwantari) और कुबेर (Kuber) मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) की पूजा-अर्चना की जाती है। धनतेरस पर कई चीजों की खरीदारी को बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस से पहले घर के कुछ हिस्सों यानी स्थानों की साफ-सफाई करना ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुभ प्रदान करने वाला बताया गया  है। कहते हैं कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विशेष कृपा भक्तो पर सदैव  बनी रहती है। उनके आशीर्वाद से भक्तों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानें इस बारे में -

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, धनतेरस की सुबह घर के चारों कोनों की सफाई करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन घर के ईशान्य (North-East Corner) कोण, पूर्व दिशा, उत्तर दिशा की साफ -सफाई करनी अवश्य चाहिए। ऐसा करना जातक के लिए बहुत ही शुभ एवं मंगलमय हो सकता है।

कहते हैं कि, यदि  घर में कोई एक्वेरियम है, तो धनतेरस के दिन उसकी साफ-सफाई अवश्य  करनी चाहिए। धनतेरस की शाम घर में पांच दीपक जलाने चाहिए। एक दीपक मंदिर घर में, एक तुलसी, एक पानी के मटके और दो मेनगेट पर रखने चाहिए। इसके अलावा यमदेव और भगवान कुबेर के नाम का भी दीपक भी जलाना चाहिए।

घर की सफाई के बाद झाड़ू को हमेशा छिपाकर या लिटाकर ही रखना चाहिए। कहते हैं कि झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह रखें जहां किसी की नजर न पड़े। सामने रखी झाड़ू विनाश का प्रतीक मानी जाती है। इसलिए ऐसी गलती बिल्कुल भी न करें।

ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि, घर के बीचो बीच यानी ब्रह्म स्थान से जरूरत में न आने वाला सामान हटाकर अच्छी तरह से साफ करें।

गंगा जल का छिड़काव एक बर्तन में गंगा जल लें और उसे अपने घर के उत्तर में छिड़कें और साथ ही साथ गंगा जल की कुछ बूंदें अपने घर की तिजोरी पर भी छिड़कें जहां आप रुपया-पैसा रखते हैं। दरअसल ऐसा करके आप श्री कुबेर के स्वागत यानी आगमन की तैयारी करते हैं। इसलिए ऐसा करना न भूलें।

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद