केले का फेस पैक (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

केले के छिलके से घर पर बनाएं ये नेचुरल बोटोक्स फेस पैक, झुर्रियां और दाग-धब्बे होंगे गायब!

Banana Peel For Skin Care: त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन कुछ घरेलू चीजें भी स्किन के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं।

प्रीति शर्मा

Banana Peel Face Pack: बढ़ती उम्र के लक्षण और चेहरे की झुर्रियां अक्सर चिंता का कारण बनती हैं। महंगे स्किन ट्रीटमेंट्स के बजाय आपकी किचन में ही इसका समाधान मौजूद है। बनाना बोटोक्स आजकल ब्यूटी वर्ल्ड में चर्चा का विषय है जो बिना किसी साइड इफेक्ट के आपकी त्वचा को प्राकृतिक ग्लो देता है।

अक्सर हम केला खाने के बाद उसके छिलके को कचरा समझकर फेंक देते हैं लेकिन ब्यूटी एक्सपर्ट्स की मानें तो यह छिलका किसी जादुई ब्यूटी प्रोडक्ट से कम नहीं है। इसमें विटामिन-सी, ई, पोटेशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो त्वचा की रंगत सुधारने और ढीली स्किन को टाइट करने में मदद करते हैं। इसी वजह से इसे घर पर किया जाने वाला नेचुरल बोटोक्स भी कहा जा रहा है।

क्यों खास है केले का छिलका

केले के छिलके के सफेद हिस्से में ल्यूटिन नामक तत्व पाया जाता है जो त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है। यह कोलेजन ही त्वचा को लचीला और जवान बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होता है। नियमित इस्तेमाल से यह चेहरे की बारीक रेखाओं को भरने में मदद करता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • एक ताजे केले के छिलके का टुकड़ा लें। इसके अंदरूनी (सफेद) हिस्से को अपने चेहरे पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में 5-10 मिनट तक रगड़ें। जब छिलका अंदर से भूरा हो जाए तो इसे हटा दें।
  • बेहतर रिजल्ट के लिए केले के छिलके को पीसकर उसमें एक चम्मच शहद और थोड़ा सा दही मिला लें। इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें।
  • अगर चेहरे पर कील-मुंहासे या डार्क स्पॉट्स हैं तो छिलके पर एक चुटकी हल्दी और नींबू का रस डालकर प्रभावित जगह पर मसाज करें।

बरतें ये सावधानियां

  • हमेशा ताजे छिलके का ही प्रयोग करें पुराने या काले पड़ चुके छिलके का नहीं।
  • चेहरे पर रगड़ने के बाद तुरंत चेहरा न धोएं कम से कम 20 मिनट तक इसके अर्क को स्किन में सूखने दें।
  • किसी भी घरेलू नुस्खे की तरह इस्तेमाल से पहले एक पैच टेस्ट (कान के पीछे लगाकर देखना) जरूर करें।

केले का छिलका न केवल पर्यावरण के लिए अनुकूल है बल्कि आपकी जेब पर भी बोझ नहीं डालता। अगर आप भी केमिकल युक्त कॉस्मेटिक्स से बचना चाहते हैं तो यह सस्ता और असरदार देसी नुस्खा आपकी पहली पसंद हो सकता है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब